विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में प्रेम प्रसंग में लिया खौफनाक फैसला, नाबालिग प्रेमी के साथ शादीशुदा प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत

Updated: Sat, 22 Aug 2026 02:58 PM (IST)

कानपुर के घाटमपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को कानपुर और महिला को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया, जहां महिला की मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. घाटमपुर में प्रेम प्रसंग के चलते जोड़े ने खाया जहरीला पदार्थ

  2. महिला को कानपुर रेफर किया गया, युवक भी अस्पताल में भर्ती

  3. फरीदपुर गांव के खेत में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। घाटमपुर के एक गांव में 30 वर्षीय महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने देखा तो दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला के दो बच्चे हैं। हालांकि प्रेमी की उम्र को लेकर संशय है। पुलिस व ग्रामीणों का कहना है कि वह करीब 20 वर्ष का है, जबकि आधार कार्ड के हिसाब से वह 15 साल का है।

फतेहपुर के थरियांव थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2022 में घाटमपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उसको बेटा भी हुआ। लेकिन, इसी दौरान उसके गांव के ही आटो चालक से संबंध हो गए। विवाद के बाद पंचायत हुई और महिला जहरीला पदार्थ खाने की धमकी देकर आटो चालक के साथ ही रहने की जिद करने लगी। इसके बाद से वह आटो चालक के साथ ही रह रही थी, जिसके बाद उसे एक बेटी हुई। इसी दौरान महिला के गांव निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग से संबंध हो गए।

शनिवार सुबह महिला और नाबालिग दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया। दोनों एक- दूसरे के गले से लिपटकर खेतों में पड़े थे। ग्रामीणों ने देखा तो दोनों के स्वजन को सूचना दी। नाबालिग के घर वाले पहुंचे तब तक दोनों की सांसें चल रही थीं। दोनों इस कदर एक-दूसरे को जकड़े थे कि नाबालिग को छुटाने में कपड़े तक फट गए।

नाबालिग को पहले घाटमपुर के एक प्राईवेट अस्पताल और फिर यहां से कानपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, महिला को उसका आटो चालक पति घाटमपुर सीएचसी लेकर आया। यहां से उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन, पतारा पार करते ही महिला ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रेमी की उम्र ज्यादा होने का अंदेशा

ग्रामीणों के हिसाब से नाबालिग की उम्र करीब 19-20 वर्ष के आसपास है। गांव में ही उसके पिता की परचून की दुकान है। लेकिन, आधार कार्ड के हिसाब से उसकी उम्र 15 वर्ष ही अंकित है। ग्रामीणों ने बताया कि नाबालिग सुबह अपने खेतों में खाद डालने गया था। वहां से लौटकर घर आया है, इसके बाद वह महिला के साथ गया और जहरीला पदार्थ खा लिया।

मासूम बच्चों की परवाह नहीं की

आटो चालक ने कहा कि उसने बच्चों की परवाह तक नहीं की। बताया कि महिला का उसके पति से एक बेटा हुआ था। जब वह उसके पास रहने लगी तो एक बेटी उससे हुई। दोनों बच्चों को वही पाल रहा था। बीच में महिला बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने एक और प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब माह भर रहने के बाद वह वापस आई। इसके बाद भी उसे रख लिया था।

मायके पक्ष ने मार डालने का आरोप लगाया

महिला की आत्महत्या के बाद उसके मायके पक्ष को सूचना दी गई। घाटमपुर सीएचसी परिसर पहुंचे मायके पक्ष ने बेटी को मार डालने का आरोप लगाकर विवाद करने लगे। हालांकि, अभी मामले में लिखित शिकायत अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे, भारी पुलिस बल तैनात