Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harsh Firing: कानपुर देहात के स‍िकंदरा में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में लगी गोली, चीरते हुए पीठ से न‍िकली

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 08:43 AM (IST)

    कानपुर देहात के सिकंदरा में शादी में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में गोली लग गई। गोली किसने चलाई अभी पता नहीं चल सका है। सिकंदरा के अखिल की बरात कस् ...और पढ़ें

    Harsh Firing: कानपुर देहात के स‍िकंदरा में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में लगी गोली
    Harsh Firing: कानपुर देहात के स‍िकंदरा में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में लगी गोली

    जेएनएन, कानपुर देहात। सिकंदरा में शादी में हर्ष फायरिंग में किशोर के पेट में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर बनी है। गोली किसने चलाई अभी पता नहीं चल सका है और जांच चल रही। सिकंदरा के अखिल की बरात कस्बे के विमला गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात गई थी।

    देर रात डेढ़ बजे करीब किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। इससे गोली मंडप के पास खड़े मानपुर डेरा के भगत के 14 वर्षीय पुत्र आनंद के पेट में लगी। इससे वहां अफरतफरी मच गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

    गोली पेट में बाएं तरफ लगी और पीठ से बाहर निकल गई। सिकंदरा सीओ प्रिया सिंह ने बताया की जांच कर पता किया जा रहा की आखिर किसने गोली चलाई।

    यह भी पढ़ें: Halal Certification: यूपी में आज नहीं बिकेगा मांस, इस वजह से पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा No Non Veg Day

    यह भी पढ़ें: UP Electricity: पांच माह में बिजली चोरी के घटे 90 प्रतिशत मामले, बिजली प्रबंधन हुआ सख्त; सीएम योगी से की जांच की मांग