कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग 15 जुलाई को बंद, मरम्मत कार्य के चलते आवागमन रहेगा प्रभावित
कंचौसी रेलवे स्टेशन की पांच नंबर क्रॉसिंग 15 जुलाई को मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए परजनी और रसूलपुर के वैकल्पिक ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। रेलवे लाइन की मरम्मत व सड़क सुधार के लिए 15 जुलाई को कंचौसी रेलवे स्टेशन की पांच नंबर क्रासिंग बंद रहेगी। इससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा।
कंचौसी रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पांच नंबर क्रासिंग में डेडिकेटेड फ्रंट कारिडोर कारपोरेशन आफ इंडिया की ओर से मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
रेलवे लाइन की मरम्मत के साथ ही सड़क की धंसी हुई सतह पर भी काम होना है, जिसको लेकर विभाग ओर से रेलवे क्रासिंग पर आवागमन पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा।
15 जुलाई को सुबह छह से शाम छह बजे तक क्रॉसिंग बंद रहने से लोगों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व दिशा से आने-जाने वाले वाहन तीन किलोमीटर दूर परजनी स्थित रेलवे उपरगामी पुल से निकल सकेंगे।
वहीं पश्चिम दिशा से आने जाने वाले वाहन दो किलोमीटर दूर रसूलपुर स्थित रेलवे उपरगामी पुल से आवागमन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में 25 हजार का इनामी गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल