कानपुर देहात में महिला की बर्बरता से हत्या, घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
कानपुर देहात के भोगनीपुर स्थित गिरदौं गांव में एक महिला की घर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। भोगनीपुर के गिरदौं गांव में घर में अकेली महिला की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। गिरदौं गांव के पंकज की 36 वर्षीय पत्नी प्रियंका का शव घर के अंदर शनिवार शाम को मिला।
पास में खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी थी और गर्दन व पीठ पर वार के निशान थे। सास सीमा खेत से आईं तो शव देख होश उड़ गए, आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने बताया कि बेटा पंकज मजदूरी पर गया था व प्रियंका का मासूम बेटा यश स्कूल गया था। घर पर वह अकेली थी, खेत से आईं तो शव देखा। हत्या क्यों और किसने की अभी पता नहीं चल सका है। परिवार ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।इंस्पेक्टर भोगनीपुर सतीश सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।