Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर देहात में लेखपाल व काननूगो का भ्रष्टाचार खेल, बेशकीमती जमीन की कराई फर्जी रजिस्ट्री, 7 पर केस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:05 PM (GMT+05:30)

    कानपुर देहात में राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से एक बेशकीमती जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो समेत सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। रायपुर-गजनेर रोड रनियां में बेशकीमती जमीन को आरोपितों ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। इसमें दूसरी महिला को रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ाकर पूरा खेल किया गया। पीड़िता ने लेखपाल, काननूगाे समेत सात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

    बर्रा एमआइजी 16 कानपुर निवासी मुन्नी देवी फत्तेपुर रोशनाई गांव रनियां की मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनको परिवार नियोजन के तहत करीब 16 बिस्वा जमीन रायपुर गजनेर रोड पर वर्ष 1986 में मिली थी। इसकी देखभाल उनके परिवारीजन करते हैं।

    उन्होंने बताया कि रनियां निवासी अमित शर्मा ने कानूनगो व लेखपाल के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और कूटरचित कागजात तैयार कराए व दो जून 2025 को उनकी जगह पर फत्तेपुर रोशनाई की मुन्नी देवी चौरसिया को रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा कर दिया और रजिस्ट्री अपने ससुर यशोदानगर कानपुर के रामप्रसाद के नाम नौ लाख रुपये में करवा लिया।आर्य नगर फत्तेपुर रोशनाई के विजय कुमार कुशवाहा व अविनाश सिंह इस रजिस्ट्री में गवाह थे।

    उन्होंने बताया कि उसे यह भी जानकारी हुई कि यह जमीन को अमित शर्मा ने जूही लाल कालोनी कानपुर नगर निवासी संजय गुप्ता को बेचने का प्रयास किया।उनको पता चला तो पुलिस से शिकायत की पर मामला ढीला बना रहा। लेखपाल व कानूनगो और राजस्व कर्मी आरोपितों के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट लगाते रहे।

    खबरें और भी

    वहीं आरोप है कि एक फरवरी 2026 की शाम उनके प्लाट में तोड़फोड़ कर दी व अंदर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की निर्माण सामग्री चोरी कर लिया। इसके बाद वह बेटे राजेंद्र भटट के साथ थाने गईं थीं। आरोपित लगातार उनकी जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। अब मामले में अमित शर्मा, मुन्नी देवी चौरसिया, विजय कुशवाहा, अविनाश सिंह, रामप्रसाद भटट, लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ जालसाजी, कूटरचना, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है।

    थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का AI सेंसर बताएगा शहर में प्रदूषण का हाल, पता चलेगा किस गली-मोहल्ले से निकल रहा धुआं