Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों की समस्याओं का होगा तत्काल निस्तारण, कानपुर देहात में 15 जुलाई को आयोजित होगा 'किसान दिवस'

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:51 PM (IST)

    किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कानपुर देहात में 15 जुलाई को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। ...और पढ़ें

    15 जुलाई को मनाया जाएगा किसान दिवस।

    15 जुलाई को मनाया जाएगा किसान दिवस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। फसल बीमा, खाद की किल्लत, बीज की उपलब्धता समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि विभाग की ओर से 15 जुलाई को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजन विकास भवन सभागार में किया जाएगा।

    उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि किसानों की कृषि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कोई मंच नहीं है, जिससे अक्सर उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

    माती विकास भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की डीएम व सीडीओ अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान दिवस में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मंडी समिति, लघु सिंचाई, सिंचाई, बिजली, जल निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, बैंक, नेडा समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और उन्हें विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों को लेकर जागरूक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में यूरिया के लिए फूटा किसानों का गुस्सा, समिति पर हंगामा; हाईवे पर लगाया जाम

    खबरें और भी