कानपुर देहात: नाबालिग छात्रा पर मतांतरण, शादी का दबाव और छेड़छाड़ का आरोप, दो गिरफ्तार
कानपुर देहात में एक 14 वर्षीय छात्रा ने बस चालक समेत तीन लोगों पर मतांतरण, शादी का दबाव बनाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गि ...और पढ़ें

HighLights
14 वर्षीय छात्रा ने मतांतरण, शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
बस चालक समेत तीन लोगों पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप।
पुलिस ने दो आरोपियों मुख्तार अहमद और राज राईन को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मूसानगर क्षेत्र की 14 वर्षीय छात्रा ने बस चालक समेत तीन लोगों पर मतांतरण कर शादी का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
छात्रा पढ़ाई के लिए प्रतिदिन बस से कानपुर नगर आती-जाती थी। आरोप है कि बस चालक मुख्तार अहमद ने उसकी पहचान अपने परिचित राज राईन से कराई। इसके बाद राज राईन छात्रा से मिलने-जुलने लगा। आरोप है कि मुख्तार अहमद और राज राईन ने छात्रा पर मतांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन मुख्तार अहमद, राज राईन और उनके साथी मोनिस उसे बहलकर मूसानगर से बाहर ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई और उसकी फोटो खींची गई। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी।
शुक्रवार को स्वजन के साथ थाने पहुंची छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्तार अहमद और राज राईन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया है।