Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपके फोन पर भी तो नहीं आ रहे ये लिंक, क्लिक करते हुए फोन हैक, गर्भवती महिला साइबर ठग इस तरह खाली कर रही बैंक अकाउंट

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:21 PM (IST)

    शिवली पुलिस ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रुपये निकालने के आरोप में एक महिला साइबर ठग रुखसाना को गिरफ्तार किया है। आठ माह की गर्भवती यह महिला लिंक भे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण टीम, कानपुर देहात। मोबाइल फोन हैक कर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने के आरोप में शिवली थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक महिला साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वह आठ माह की गर्भवती भी है।

    शिवली थाने के इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान रसूलाबाद के मकरंदपुर कहिंजरी निवासी रुखसाना पत्नी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वह अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लोगों के मोबाइल नंबरों को हैक करती थी और उनके बैंक खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी करती थी।

    वह लिंक भेजकर मोबाइल को हैक कर लेती थी, इसके बाद रुपये पार कर देती थी। क्षेत्रीय ने ही उसके खिलाफ शिकायत की थी और जब उस नंबर की जांच की गई तो महिला पकड़ में आई। वहीं उसके नंबर से फोन किए गए या लिंक भेजे गए नंबरों की जांच की जा रही है कि आखिर कितनों से ठगी की गई व कितना रकम पार किया गया। सुराग लगा है कि एक क्षेत्रीय से ही उसने यह काम सीखा था।

    एनसीआरबी पोर्टल पर पुलिस को एमपी-झारखंड से मिली थी शिकायत

    एनसीआरबी पोर्टल पर महिला के नंबर की शिकायत एमपी व झारखंड से हुई थी। इस नंबर से ठगी का प्रयास किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा कर इसे गिरफ्तार किया। महिला मोबाइल पर लिंक के जरिए एनी डेस्क एप से सारा डाटा ले लेते हैं। वहीं, लिंक में जानकारी भरनी होती है। वहां से बैंक संबंधी जानकारी मिल जाती है।

    खबरें और भी

    इधर, होटल के लाइक-कमेंट के नाम पर वायु सैनिक दंपती से 1.35 लाख की ठगी

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर फाइव स्टार होटल के नाम पर लाइक और कमेंट कर घर बैठे कमाई का झांसा देकर वायु सैनिक और उनकी पत्नी से 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक युवक के खिलाफ आइटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    फाइव स्टार होटल का लिंक भेजकर घर बैठे कमाई का दिया झांसा

    बलिया जनपद के थाना दुबहड़ निवासी वायु सैनिक अभिषेक पांडेय ने अगस्त 2025 में साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर उन्हें एक फाइव स्टार होटल का फोटो और लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर होटल की पोस्ट पर लाइक और कमेंट करने के बदले घर बैठे अच्छी कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए ठगों ने कई बार दो-दो हजार रुपये उनके खाते में भेजे, जिससे उन्हें यह काम वास्तविक लगा।

    फिर निकलना शुरू हुए रुपये

    इसके बाद साइबर ठगों ने विभिन्न बहानों से बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। कुछ ही समय बाद अभिषेक पांडेय के खाते से 90 हजार रुपये और उनकी पत्नी शिखा के खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह दंपती से कुल 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई।

    आइटी एक्ट में दर्ज किया गया मुकदमा

    रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के बाद साइबर सेल और एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से मामले की तकनीकी जांच कराई गई। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन रूरा थाना क्षेत्र के नवाबपुरवा गांव में मिली। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए विनय गौतम की पहचान की।

     सिठमरा चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह की तहरीर पर विनय गौतम के खिलाफ आइटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपित ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।