Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर से निकलीं पढ़ने, लौटी कफन में: कानपुर देहात में मिनी ट्रक की टक्कर से कालेज जा रहीं दो छात्राओं की मौत

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 07:21 PM (IST)

    कानपुर देहात के गजनेर में एक मिनी ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो छात्राओं की मौत हो गई। ये छात्राएं रनियां से कटेठी स्थित कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गजनेर में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जा रहे थे कालेज

    2. अंधे मोड़ और अतिक्रमण के कारण हुआ भीषण हादसा।

    3. लोगों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर देहात में सपने बनाने कालेज निकली दो छात्राओं की जिंदगी छिन गई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो छात्राओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन और लोग घायल हो गए।

    गजनेर के कौसम गांव के पास अंधे मोड़ व अतिक्रमण के चलते सामने से आ रहा मिनी ट्रक दूसरी तरफ से आ रहे आटो को देख न सका और टक्कर मार दी। इससे आटो सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। वहीं आटो चालक, छात्र व छात्रा घायल हो गए। सभी एक कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे थे। अंधा मोड़ होने के चलते हादसा हुआ है। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया पर पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया।

    गजनेर के बीएमएस इंटर कालेज कटेठी में प्रयोगात्मक परीक्षा देने को रनियां से आटो बुक कर छात्र छात्राएं निकले थे। सुबह करीब 10.40 बजे कौसम गांव के पास पहुंचे थे जहां पर अंधा मोड़ है और यही पर यात्री प्रतीक्षालय व तीन चार दुकानों का अतिक्रमण है, इससे दूसरी तरफ से आ रहे वाहन सवारों का कई बार पता नहीं चलता। यहां पर सामने से करीब 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मिनी ट्रक चला आ रहा था और दूसरी तरफ आटो को जोरदार टक्कर मार दी।

    06AKB_7_06022026_311.JPG

    छात्राओं की मौत पर बिलखतीं सहेलियां। फोटो विशाल सिंह

    इससे आटो पलट गया और चीखपुकार मच गई। हादसे में महमऊ गांव की 17 वर्षीय इंटर की छात्रा रितु की मौत हो गई वहीं कानपुर रेफर की गई देवपुर साढ़ कानपुर की मूल निवासी व हाल पता शिवाजी नगर की 16 वर्षीय खुशी ने भी दम तोड़ दिया। रनियां की 16 वर्षीय दीक्षा, 17 वर्षीय अभय कुमार व आटो चालक किसरवल का मनोज कुमार घायल हो गए।

    खबरें और भी

    घायलों को सीएचसी लेकर जाया गया जहां से मेडिकल कालेज भेज दिया गया। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर बल्ली डाल दिया और जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते पुलिस के आ जाने से सभी को समझाकर शांत करा सड़क से हटा दिया गया। सभी छात्र छात्राएं राजकीय इंटर कालेज रनियां में पढ़ते थे और रसायन विज्ञापन की प्रयोगात्मक परीक्षा देने को जा रहे थे। गजनेर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सभी यूपी बोर्ड के बच्चे हैं ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है, तहरीर पर मुकदमा होगा।

    परिवार का हुआ बुरा हाल

    मौत का पता चलते ही रितु की मां नीलम, भाई रमन व बहन प्रीति का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं खुशी की मां ज्ञानवती, भाई कृष्णा, बहन अंशिका व पिता गुलाब सिंह बिलखने लगे। उनका कहना था कि सभी परीक्षा को लेकर उत्साहित थे और खुश होकर निकले थे पर क्या पता था ऐसा हो जाएगा।

    बोर्ड से तय किया गया था सेंटर

    राजकीय इंटर कालेज अभी एक वर्ष पहले ही चालू हुआ है और यहां पर संसाधन अभी कम है। बोर्ड से ही कटेठी का विद्यालय तय हुआ था। प्रधानाचार्य गोपालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि अभी एक सप्ताह पहले पदभार ग्रहण किया है, प्रयास किया था कि हमारा विद्यालय ही सेंटर रहे लेकिन कैमरा, जियोटैग की व्यवस्था के चलते दूसरे विद्यालय में सेंटर रहा।

    यह भी पढ़ें- एक पल में उजड़ गया परिवार: कानपुर देहात में रामगंगा नहर में गिरी कार, दो भाइयों समेत तीन की मौत