कानपुर देहात में टैंकर चालक की संदिग्ध मौत, केबिन में मिला शव
भोगनीपुर के सिखमापुर गांव के पास हाइवे पर खड़े टैंकर में चालक भोलाराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिखमापुर गांव के पास टैंकर में मिला चालक का शव।
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भोलाराम के रूप में हुई।
पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
संवाद सहयोगी, भोगनीपुर(कानपुर देहात)। सिखमापुर गांव के सामने हाइवे के किनारे खड़े टैंकर में चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव केबिन में मिला। सिखमापुर गांव के सामने झांसी हाईवे के किनारे खड़े टैंकर की चालक सीट पर शव होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फोरेंसिक टीम ने टैंकर की केबिन से शव को निकालने के साथ ही साक्ष्य संकलित किए।
वहीं जेब में मिले आधार कार्ड से चालक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद के करनवास थानांतर्गत परसुलिया गांव निवासी 32 वर्षीय भोलाराम के रुप में हुई। इंस्पेक्टर अपराध वीरेंद्र बहादुर सिंह ने चालक भोलाराम के घर फोन कर घटना की जानकारी स्वजन को दी।
इंस्पेक्टर अपराध वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चालक के स्वजन ने खाली टैंकर ट्रक कानपुर से मध्यप्रदेश की ओर लाए जाने की जानकारी दी है। प्रथम दृष्टया चालक की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण सामने आएगा और उसी हिसाब से कार्यवाही होगी।