Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध संबंध का राज खुलने के डर से युवती की हत्या कर नदी में फेंका शव, भाभी और छोटे भाई को देख लिया था आपत्तिजनक हालत में

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 03:17 AM (GMT+05:30)

    कानपुर देहात में अवैध संबंध का राज खुलने के डर से युवती की हत्या कर दी गई। भाई और भाभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शव को सेंगुर नदी में फेंक दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवती की हत्या अवैध संबंध का राज खुलने पर हुई।

    2. भाई और भाभी ने मिलकर गला रेतकर हत्या की।

    3. शव को कार में रखकर सेंगुर नदी में फेंका।

    संवाद सहयोगी, झींझक (कानपुर देहात)। आपत्तिजनक हालत में देखने पर युवती की हत्या उसके भाई व भाभी ने कर दी। भाभी के देवर से अवैध संबंध थे और युवती ने देखा तो बदनामी के डर से चाकू से गला रेत हत्या की व पिता व रिश्तेदार की मदद से शव को कार में रखकर सेंगुर नदी में फेंक दिया। मंगलपुर थाने की पुलिस ने आरोपित भाभी को गिरफ्तार किया है बाकी की तलाश चल रही है।

    मंगलपुर के चंदकुरा गांव निवासी 19 वर्षीय ज्योति का शव आठ जून को सेंगुर नदी में मिला था। वह छह जून की सुबह से लापता थी लेकिन घर वालों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। दो दिन बाद इंटरनेट मीडिया में फोटो प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों ने शव की पहचान की थी। ज्योति के घर के पास ही रहने वाले रिश्ते के मामा राना उर्फ राजेंद्र ने मंगलपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि ज्योति के भाई मिलन का अपनी भाभी रेखा के साथ अवैध संबंध थे।

    ज्योति ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके चलते भाई मिलन, भाभी रेखा, पिता मान सिंह, उनका रिश्तेदार भटेलिनपुरवा का मोला उर्फ सुशील व अज्ञात कार चालक ने मिलकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को महोई टेंपो स्टैंड से दिवंगत की भाभी रेखा को गिरफ्तार कर लिया।

    रेखा ने बताया कि उसका पति वीरू बाहर रहकर मजदूरी करता है। मेरे अपने देवर मिलन के साथ अवैध संबंध हो गये थे। पांच जून की रात को घर पर अकेले होने के दौरान हम दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी ननद ज्योति ने देख लिया और विरोध करने लगी। पकड़े जाने के भय से मैंने व मिलन ने धारदार चाकू से ज्योति की गला रेतकर हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    घटना के बाद हम दोनों ने अपने ससुर मान सिंह को जानकारी दी। इसके बाद मान सिंह, मिलन व मिलन के रिश्तेदार सुनील उर्फ मौला उनके साथ अज्ञात कार चालक की सहायता से शव को दरी में लपेटकर उसी में चाकू को साथ रखकर कार से ले जाकर ज्योति के शव को सेंगुर नदी में फेंक दिया था।

    आठ जून को पुलिस को ज्योति का शव मिलने की जानकारी मिलने पर हम सभी लोग घर से भाग गए थे। आज मेरी व मिलन की मुलाकात रेलवे स्टेशन झींझक पर होनी थी जहां से दोनों मुंबई भागने की फिराक में थे लेकिन पहले ही पकड़ गए। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि बाकी आरोपितों की तलाश चल रही है।

    बीमार होने की कही थी बात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

    ज्योति के नजर न आने पर ग्रामीणों में चर्चा थी इसके बाद परिवार ने बीमारी से मौत होने व जल्दी में अंतिम संस्कार की बात कही थी। जब शव मिला और पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें धारदार हथियार से वारकर हत्या की बात सामने आई, श्वास नली व गर्दन की हडडी कटी थी। जब पुलिस ने गांव में पता किया तो रिश्ते के मामा ने बताया कि ज्योति उनसे यह कहती थी कि भाई व भाभी में कुछ गड़बड़ है इसके चलते ही हत्या की है व उसने आगे आकर मुकदमा कराया।