'कहीं पेड़ नहीं दिख रहे, करोड़ों रुपये से सिर्फ अपनी सेहत बना रहे हो', मंत्री राकेश सचान ने DFO को फटकारा
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट परिसर में डीएफओ एके पांडेय को करोड़ों रुपये के बावजूद पेड़ न दिखने पर फटकार लगाई। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। हमने आपको करोड़ों रुपये दिए लेकिन उन जगहों पर कहीं कोई पेड़ नहीं दिख रहे हैं। यह सब क्या है? हम पैसे तो दे ही रहे हैं, आप अपनी सेहत बना रहे हो। इसके साथ पेड़ों की भी सेहत ठीक रहे। ऐसे काम नहीं चलेगा।
यह बात बुधवार को भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर कलेक्ट्रेट परिसर माती में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन करने के दौरान एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने डीएफओ (जिला वन अधिकारी) एके पांडेय से कही।
उन्होंने लगाए गए पौधों के सूखने पर डीएफओ से खुद की सेहत सुधारने के साथ ही पौधों को भी ठीक रखने की नसीहत दी।
यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में टीवी बंद करने पर पिता को मार दी थी गोली, अब दोषी बेटा आजीवन रहेगा सलाखों के पीछे
'ऐसे काम नहीं चलेगा'
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे सही रहेंगे तभी सब ठीक रहेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा। डीएफओ को हिदायत देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।