Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में कार में जिंदा जल गए दो युवक, डिवाइडर से टक्कर के बाद लगी आग; शव पहचानना भी मुश्किल 

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:48 AM (IST)

    कानपुर देहात के डेरापुर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

    डिवाइडर से टकराकर कार में लगी भीषण आग।

    डिवाइडर से टकराकर कार में लगी भीषण आग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। जिले के डेरापुर के मुंगिसापुर के पास रविवार देर रात हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में आग से दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान हो सकी है।

    तात्या टोपे नगर निवासी कानपुर के 35 वर्षीय ओम शुक्ला वहीं के रहने वाले मेहरबान सिंह का पुरवा कानपुर निवासी गुरप्रीत के साथ फॉक्सवैगन वेंटो कार से दिल्ली ऑटो पार्ट्स का सामान लेने गए थे। कार गुरप्रीत चला रहे थे।

    रविवार रात ही दोनों लोग वापसी में दिल्ली से कानपुर लौट रहे थे। लौटते समय देर रात एक बजे करीब वह लोग भढ़पुरा मोड़ के पास पहुंचे थे, इस समय कार नियंत्रित हो गई और डिवाइडर से तेज रफ्तार में जा टकराई।

    डिवाइडर से कार टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए। आसपास से गुजर रहे वाहन सवार जुट गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दै।

    कार के अंदर ही दोनों जल गए

    पुलिस पहुंची और आग को किसी तरह बुझाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव जल जाने के कारण उनकी पहचान न हो सकी।

    WhatsApp Image 2026-07-20 at 9.40.45 AM

    पुलिस का कहना है कि बड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह मृतकों की पहचान हो सकी है। पुलिस ने  झपकी आने की इस दुर्घटना की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि झपकी आने की आशंका है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 3 लोगों की मौत, हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा