विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज: बाजरा के लिए खोले 14 खरीद केंद्र, किसानों को MSP 2900 Rs/क्विंटल मिल रहा भाव

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:44 PM (IST)

कासगंज में किसानों से बाजरा खरीदने के लिए 14 केंद्र खोले गए हैं, जहां 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक ...और पढ़ें

कासगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति।

कासगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति।

HighLights

  1. कासगंज में बाजरा खरीद के लिए 14 केंद्र खुले।

  2. किसानों को 2900 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी मिल रहा।

  3. खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक जारी।

संवाद सहयोगी, कासगंज। किसानों से बाजरा खरीदने के लिए 14 केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक अक्टूबर से खरीद शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। शासन की ओर से बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसी दर पर किसानों से बाजरा खरीदा जा रहा है।
जिले में लगभग 30 हजार हेक्टेयर में बाजरे की खेती की जाती है। किसानों की बाजरे की उपज की खरीद के लिए जिले में केंद्रों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सके। खरीद प्रक्रिया के तहत किसानों को निर्धारित अवधि में केंद्रों पर बाजरा बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

31 दिसंबर तक चलेगी खरीद

तीन महीने तक चलने वाली खरीद के दौरान किसान निर्धारित केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिले में धान एवं खरीफ की मक्का की खरीद के लिए भी केंद्र खोले गए हैं। जिससे किसान अपनी फसलें समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

किसानों को एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा भाव

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाजरे की खरीद 31 तक निर्धारित 14 केंद्रों पर की जाएगी। जिले में बाजरा खरीद के लिए 14 केंद्र संचालित होने से किसानों को निर्धारित दर पर उपज बेचने का विकल्प मिला है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।