गुरु पूर्णिमा पर गंगा में नहाते समय कासगंज में युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
गुरु पूर्णिमा पर कासगंज के भकरी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक 27 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है, ले ...और पढ़ें

कासगंज में गंगा नदी में डूबे युवक
HighLights
कासगंज के भकरी घाट पर हुई दुखद घटना।
पुलिस और गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के भकरी घाट पर बुधवार सुबह 11 बजे गंगा नदी में गुरु पूर्णिमा पर स्नान के लिए गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी। गोताखोर तलाश कर रहे हैं मगर युवक का सुराग नहीं लगा है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है
गांव गुलाबी नगला निवासी 27 वर्षीय संजू पुत्र महाराज सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भकरी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में लापता हो गए। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से गंगा नदी में व्यापक स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। गोताखोर लगातार गंगा के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश किया जबकि पुलिस अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी में जुटे रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी भी भकरी घाट पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
खबरें और भी
थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा गया है। अभियान लगातार जारी है। गंगा उफान पर है। पानी का बहाव तेज है इसलिए सर्च में कठिनाई आ रही है, फिर भी गोताखोर जुटे हुए हैं।