Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन हुई नियमित, कासगंज पर होगा ठहराव; यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 27 May 2026 06:58 PM (IST)

    रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन (अब 21907/21908) को नियमित कर दिया है, जिससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। य ...और पढ़ें

    कासगंज जंक्शन।

    कासगंज जंक्शन।

    जागरण संवाददाता, कासगंज। रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल गाड़ी संख्या 21907/21908 के रूप में नियमित किया गया है। इससे यात्रियों को लाभ होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों को भीड़ का सामना नहीं करना होगा।

    गाड़ी संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूप से प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सवाई माधोपुर से एक बजे प्रस्थान करेगी, कासगंज से सात बजकर 55 मिनट पर छूटेगी। गाड़ी काठगोदाम पर 13:50 बजे पहुंचेगी।

    वापसी यात्रा में 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी नियमित रूप से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17:30 बजे रवाना होगी। कासगंज से 22:40 बजे प्रस्थान करेगी, हाथरस सिटी से 23:35 बजे छूटेगी, दूसरे दिन मथुरा से एक बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। यह गाड़ी मुंबई सेंट्रल पर 21:00 बजे पहुंचेगी।

    गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में जीएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

    खबरें और भी