Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, टॉपर था स्कूल में; कासगंज में रह रहा था नानी के घर

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:11 PM (IST)

    कासगंज में ननिहाल में रह रहे कक्षा आठ के एक मेधावी छात्र हिमांशु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजनों का रो-रोकर ...और पढ़ें

    मृतक हिमांशु का फाइल फोटो और घर के बाहर जुटे लोग।

    मृतक हिमांशु का फाइल फोटो और घर के बाहर जुटे लोग।

    HighLights

    1. कक्षा आठ के छात्र हिमांशु ने की आत्महत्या।

    2. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जागरण संवाददाता, कासगंज। ननिहाल में रह रहे कक्षा आठ के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने कमरे में पढ़ाई करने की कहकर गया था, इसके बाद बाहर नहीं निकला। उसने छत के कुंदे पर फंदा लगाया। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चा अपने स्कूल में टाॅपर था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

    एटा जनपद के एक थाना क्षेत्र के गांव फरौली निवासी 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र शैलेंद्र जोकि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला नारायण गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह राणा इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के अनुसार हिमांशु के पिता शैलेंद्र की करीब तीन वर्ष पूर्व छह अगस्त को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी

    पिता की मौत के बाद हिमांशु की मां जावित्री देवी दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती है। हिमांशु और उसकी बहन मुस्कान भाई ऋषि नगला नरायन में ही रहकर पढाई करते हैं। स्वजन ने बताया कि बीती शाम हिमांशु खाना खाने के बाद पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में चला गया था।

    देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो मामा ने सात बजे कमरे में जाकर देखा, तो हिमांशु पंखे के कुंदे पर फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर स्वजन में चीख-पुकार मच गई। स्वजन ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

    खबरें और भी

    सूचना मिलने पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

    तीन बहन भाई बहनों में सबसे बड़ा था हिमांशु

    हिमांशु तीन बहन भाई थे, हिमांशु का छोटा भाई ऋषि और सबसे छोटी बहन मुस्कान है। हिमांशु पढाई में सबसे तेज छात्र था। वह कक्षा में हमेशा टाॅप करता था। अपने छोटे बहन भाई से भी ज्यादा प्यार करता था। उसकी मृत्यु से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

    13 वर्षीय छात्र के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    -

    - अवधेश भदौरिया, इंस्पेक्टर थाना ढोलना।