Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं बनेगा नॉन वेज, होटल और ढाबों को लगानी होगी रेट लिस्ट; कांवड़ यात्रा से पहले कासगंंज डीएम ने दी कड़ी हिदायत

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    कासगंज में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने होटल, ढाबा व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगा ...और पढ़ें

    कासगंज में होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह।

    कासगंज में होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह।

    जागरण संवाददाता, कासगंज। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन हर पहलू पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां में जुटा हुआ है। डीएम, एसपी ने शुक्रवार को होटल, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की है। होटल ढाबाें पर भोजन की रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

    कलक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में आयोजित हुई बैठक के दौरान डीएम प्रणय सिंह ने कहा है कि जिले में कांवड़ भरने के लिए पहुंचने वाले विभिन्न प्रदेशों के लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। उन्होंने ढाबा, होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान अपने प्रतिष्ठानों पर मांसाहारी भोजन तैयार नहीं करेंगे।

    शिकायत मिलने और सत्यता पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी संचालक ढावों पर रेट लिस्ट का साफ शब्दों में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा की पूरे जिले के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि संचालित हुई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि वे कांवड़ यात्रियों को पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराएं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं। एसपी ओपी सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पुलिस की तैनाती सुनिश्चित रहेगी। यातायात पुलिस, महिला पुलिस तैनात रहेगी। बैठक में एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद, एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम सदर संजीव कुमार, डीएसओ अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी