कासगंज में मुठभेड़, शातिर इनामी बदमाश रफीक बंजारा गिरफ्तार, ढाई दर्जन मुकदमों में वांछित
कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय पशु चोर रफीक बंजारा को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी है। वह अलीगढ़, एटा समेत ...और पढ़ें
-1785481894310_m.webp)
कासगंज में मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे एसपी ओपी सिंह।
HighLights
बदमाश रफीक बंजारा के पैर में गोली लगी, गिरफ्तार।
अंतरजनपदीय अपराधी पर ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
जागरण संवाददाता, कासगंज। थाना कासगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद एक अंतरजनपदीय पशु चोर को गिरफ्तार किया ही। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश पर अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज में करीब ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम बुधवार रात 12 बजे हजारा नहर पटरी, ग्राम ततारपुर के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक से आ रहा है। पुलिस ने रोकने को इशारा किया तो बाइक सवार ने जान से मारने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रफीक बंजारा पुत्र अहमद बंजारा निवासी नदरई के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल अवस्था में उसे पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत अब सामान्य है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस और चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो काले-हरे रंग की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस जांच में पता चला कि रफीक बंजारा अलीगढ़, एटा, हाथरस, आगरा और कासगंज में सक्रिय है।
वह अलीगढ़ के थाना टप्पल के दो मुकदमों में 25 हजार का इनामी भी है। पुलिस ने थाना कासगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश स्टार्टड है और उस पर इनाम भी घोषित है। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी जवाबी कार्रवाई के दौरान वह पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है।