चोरी के बाद काट कर बेचते थे पार्ट्स, कासगंज पुलिस ने दबोचा बाइक चोर गिरोह
उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक अन्य चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चुराकर उनके पुर्जे बेचते थे। पुलिस अधीक्षक के ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कासगंज। बाइक चोरी कर उसके पार्टस बेचने वाले गिरोह का शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। चैकिंंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक चोरी की बाइक के पार्टस बरामद किए हैं।
आरोपितों ने बताया कि वह बाइक चोरी कर उनके पार्टस बेचते थे। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर जिले में वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े ये लोग
सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी आंचल ने बताया कि नगर के राजो वाली गली जामा मस्जिद निवासी समीर पुत्र सामिल, मरान गुलाम नवी पुत्र मोहम्मद नवी और एटा के थाना जलेसर के मुहल्ला पठान निवासी एलफैज पुत्र एजाज को गिरफ्तार किया गया है।
कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई
तीनों आरोपितों को धानमील रोड दुर्गा कॉलोनी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, जिनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और उनकी निशानदेही पर चोरी की हुई एक बाइक के पार्टस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपितों को जेल भेजा गया है।