Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज में कांवड़ यात्रा के लिए 30 जुलाई से रूट डायवर्जन, एक महीने तक बदले रहेंगे प्रमुख मार्ग

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:18 PM (IST)

    कासगंज में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। सोरों और कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की भीड़ को दे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सूत्र, कासगंज। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रूट डायवर्जन किया जाएगा। सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। जिसे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन में कोई परेशानी न हो।

    एटा, हाथरस और अलीगढ़ से बदायूं तथा बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से होकर निकाला जाएगा। एटा रोड स्थित सौरभ ढाबा, अमरपुर घाट बाईपास, सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते वाहनों को बदायूं की सीमा में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को हजारा नहर पुल और मामो बाइपास से डायवर्ट किया जाएगा

    कछला गंगा घाट और सोरों क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहे से पटियाली और सिढ़पुरा मार्ग से भेजा जाएगा। यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की भी व्यवस्था की है।

    इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था

    लहरा घाट, लहरा गाँव, कुष्ठ आश्रम, मेला ग्राउंड सोरों, 6 पालीटेक्निक कालेज पुरानी पुलिस लाइन सोरों, गोला कुआं के पास।

    रूट डायवर्जन की व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए की जा रही है। जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और श्रद्धालुओं को भी कांवड़ यात्रा में परेशानी न हो। लोगों से यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग अपील की है।

    -

    - लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी।

    खबरें और भी