Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: कासगंज में 42 डिग्री तापमान, लू से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा; स्कूल का समय बदला

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:54 PM (GMT+05:30)

    कासगंज में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए ...और पढ़ें

    धूप से बचाव के लिए बच्चे को छाता की छांव में लेकर आते अभिभावक। जागरण

    धूप से बचाव के लिए बच्चे को छाता की छांव में लेकर आते अभिभावक। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कासगंज। सूरज के तीखे तेवरों हर कोई परेशान हैं। पिछले सप्ताह से मौसम गर्म हो रहा है। पिछले दो दिन से गर्म हवाओं के झोंके (लू) लोगों का तन झुलसा रहे हैं। दोपहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा फैलने लगा। लोग गर्मी से बचने के लिए जतन करते रहे हैं। लू में चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है।

    गर्म हवाओं के झोंके झुलसा रहे लोगों का तन

    दोपहर तक सूरज के तेवर काफी तल्ख हो जाते हैं। तेज धूप में निकलने से लोग बच रहे हैं। जिससे दोपहर को बाजार एवं सड़कों पर सन्नाटे के हालात हो रहे हैं। दोपहर में बाजार में ग्राहकों के न होने से दुकानदार भी मायूस रहते हैं।

    दोपहर में निकलने से बच रहे लोग, बाजारों में सन्नाटा

    अप्रैल में ही मई की सी गर्मी से तन झुलस रहा है। लोग अपने को पूरी तरह से कपड़ों से ढककर चल रहे हैं और धूप से बचने को छाता भी लगा रहे हैं। जिससे धूप से बचा जा सके। डाक्टर्स भी दोपहर को तेज धूप और लू में घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। जिससे हीट स्ट्रोक से बचाव हो सके।

    हीट स्ट्राक (लू) लगने के लक्षण

    1. तेज बुखार और सिरदर्द हो सकता है।
    2. उल्टी ओर बेहोशी की स्थिति हो सकती है।
    3. अधिक पसीना निकलने के कारण घबराहट और सुस्ती हो सकती है।
    4. गर्म हवाओं और धूल के कारण आंखों में जलन और लालिमा हो सकती है

    सलाह

    डॉक्टर संजीव सक्सेना, सीएमएस, जिला अस्पताल ने बताया बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। जरूरी हो तो दोपहर को बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढकें, छाता लेकर निकलें। दिन में पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस घोल, लस्सी, नीबू पानी का सेवन करें। आंखों पर धूप से बचाव के लिए चश्मा लगाएं और बीच-बीच में ठंडे पानी से धोएं। हल्का भोजन करें और मौसमी फल तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी को खाएं।

    खबरें और भी

    विद्यालयों का बदला समय, साढ़े सात से साढ़े 12 बजे पढ़ेंगे बच्चे

    कासगंज। हीट वेव के चलते बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालय के समय में परिवर्तन किया गया है। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक संचालित होंगे। पठन पाठन के लिए विद्यार्थी विद्यालय में सुबह साढ़े सात से अपरान्ह साढ़े 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह साढ़े सात से सात बजकर चालीस मिनट तक तथा मध्यावकाश सुबह दस से सवा दस बजे तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी का टॉर्चर: लखनऊ समेत 35 जिलों में लू का अलर्ट, रविवार से मिलेगी गर्मी से राहत