Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukhtar Ansari Died: मुख्तार के बेटे को नहीं पता पिता की हो गई मौत, हाई सिक्योरिटी बैरक में सो रहा अब्बास

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 11:07 PM (IST)

    Mukhtar Ansari Son उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प् ...और पढ़ें

    मुख्तार के बेटे को नहीं पता पिता की हो गई मौत,
    मुख्तार के बेटे को नहीं पता पिता की हो गई मौत,

    जागरण संवाददाता, कासगंज। Mukhtar Ansari Latest news...उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। इलाज के दौरान ही माफिया की मौत हो गई। हालांकि अभी तक बाप के मौत की जानकारी बेटे को नहीं है।

    मुख्तार अंसारी की मृत्यु हो चुकी है, इस मामले की जानकारी यहां जिला जेल में निरुद्ध उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नहीं हो सकी है। रात को वह हाई सिक्योरिटी बैरक में बेफिक्र हो कर सो रहा था। जेल प्रशासन भी इस घटनाक्रम से अनजान बना हुआ है।

    चित्रकूट से किया गया था यहां शिफ्ट

    बता दें कि 14 फरवरी 2023 को अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से यहां लाया गया था। उस पर आरोप लगा था कि जेल में उसकी पत्नी अवैध तरीके से मिलती थी। उस दौरान उसका स्थानांतरण कर उसे यहां भेजा गया था। वह जेल की हाई सिक्योरिटी में आम बंदी की तरह रह रहा है।

    यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

    किताबें पढ़कर बिताता है समय

    अब्बास अंसारी पुस्तकें पढ़ कर अपना समय व्यतीत कर रहा है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया अभी तक उन्हें मुख्तार अंसारी की मृत्यु की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। उसका बेटा अपनी बैरक में रोजमर्रा की तरह सोया हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: इंटर स्टेट गैंग 191 का सरगना था मुख्तार अंसारी, कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद कसा शिकंजा,18 साल जेल में गुजरीं