School Closed: अगस्त में हर शनिवार-सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, यूपी के कासगंज में 12वीं तक विद्यालयों में विशेष अवकाश
कासगंज में कांवड़ यात्रा के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ और रूट डायवर्जन के चलते जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कासगंज में कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद
कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू
निर्धारित तिथियों पर अवकाश, 15 अगस्त को समारोह
जागरण संवाददाता, कासगंज। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रमुख मार्गों पर किए गए रूट डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों के लिए विशेष अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रजनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में निर्धारित तिथियों पर अवकाश घोषित किया है।
डीआईओएस ने बताया कि अवकाश राजकीय, परिषदीय, अर्द्धशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई तथा संस्कृत बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।
15 अगस्त को अवकाश नहीं, विद्यालयों में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर विद्यालयों में राष्ट्रीय पर्व शासन एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन ध्वजारोहण सहित सभी निर्धारित कार्यक्रम यथावत आयोजित किए जाएंगे।
कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्डों पर लागू
आदेश में कहा गया है कि अवकाश के दौरान भी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी आवश्यक कार्यालयी कार्य, बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दायित्व तथा शासन एवं विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे। विद्यालयों के कार्यालय इन कार्यों के लिए खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कृषक छात्रवृत्ति के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना, किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाई
डीआईओएस रजनेश कुमार ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जारी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित न हो।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: तीन दिन ये रास्ते देखकर घर से निकलें, एटा में यातायात डायवर्जन लागू
इन तिथियों का रहेगा अवकाश
अवकाश की तिथियों में एक अगस्त, तीन अगस्त, आठ अगस्त, 10 अगस्त, 15 अगस्त, 17 अगस्त, 22 अगस्त और 24 अगस्त, 2026 शामिल हैं।