कांवड़ यात्रा: तीन दिन ये रास्ते देखकर घर से निकलें, एटा में यातायात डायवर्जन लागू
एटा में कांवड़ यात्रा के कारण शनिवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। शहर में कांवड़ियों को छोड़कर अन्य दुपहिया, ई-रिक्शा और ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
कांवड़ यात्रा के कारण तीन दिन रूट डायवर्जन।
शहर में दुपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो पर प्रतिबंध।
भारी वाहनों के लिए कई मार्ग बदले गए।
जागरण संवाददाता, एटा। शनिवार और रविवार व सोमवार को मुख्यत: कांवड़ रूटों पर सोच-समझकर निकलें। कांवड़ियों की तादाद बढ़ जाएगी। रविवार को वापसी की भीड़ रहेगी। कांवड़ यात्री सड़कों पर सोमवार दोपहर तक अधिक रहेंगे। रूट डायवर्ट हैं। दो दिन शहर में सिर्फ कांवड़ यात्रियों को छोड़कर अन्य दुपहिया व ई-रिक्शा और आटो के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस तरह किया रूट डायवर्ट
- पिलुआ की ओर से ही आने वाले भारी वाहन जिन्हें फिरोजाबाद की तरफ जाना है उन्हें एटा बाईपास से कुरावली होते हुए घिरोर, शिकोहाबाद से फिरोजाबाद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- एटा से बदायूं, बरेली की तरफ जाने वाले भारी वाहन ओंनघाट चौकी होते हुए सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा से कादरगंज होकर बदायूं में दाखिल होंगे। मैनपुरी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ की तरफ भेजा जाएगा।
- अगर किसी वाहन को बदायूं, बरेली जाना है तो उसे एटा बाईपास से सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज होते हुए बरेली डायवर्ट किया जाएगा।
- कासगंज की तरफ से फिरोजाबाद को जाने वाले वाहनों को कासगंज, एटा बार्डर से बांधे मोड़ अमांपुर होते हुए एटा बाईपास से होकर मलावन, कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद होते हुए फिरोजाबाद भेजा जाएगा, इसी तरह वापस होंगे।
- शिकोहाबाद से एटा की ओर आने वाले भारी हल्के अथवा आवश्यक वस्तुओं वाले वाहन शिकोहाबाद से घिरोर, मैनपुरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे, इसी मार्ग से वापस होंगे।
- टूंडला से एटा की ओर आने वाले भारी वाहन ओवरब्रिज से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन से एटा बाईपास सिढ़पुरा से होते हुए गंजडुंडवारा, बदायूं, बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा। प्रत्येक शनिवार, रविवार और सोमवार को दोपहिया वाहन भी शहर में प्रतिबंधित किए जाएंगे।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि हाईवे पर पिलुआ की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें मैनपुरी की तरफ जाना है वे बाईपास से डायवर्ट किए गए हैं, शहर में दाखिल नहीं हो सकेंगे।