कासगंज एसपी की बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप
एसपी कासगंज ने अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर सदर कोतवाली इंस्पेक्टर और नदरई चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए ...और पढ़ें

कासगंज के एसपी हैं ओपी सिंह।
HighLights
एसपी ने लापरवाही पर दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया
सदर कोतवाली इंस्पेक्टर और नदरई चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
अपराध नियंत्रण व वांछितों की गिरफ्तारी में विफल रहे अधिकारी
जागरण संवाददाता, कासगंज। अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और नदरई चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कड़े कदम से महकमे में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई से विभाग में मची खलबली
एसपी ओपी सिंह ने शनिवार की देर शाम जिले में बड़ी कार्रवाई की है। सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर प्रवेश राणा और नदरई चौकी के इंचार्ज धीरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दोनों ही अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, संगीन मामलों का अनावरण करने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रहे थे।
इसके अलावा, उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने में भी उनकी ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। अपेक्षित पुलिस आचरण न मिलने पर एसपी ने इसे अनुशासनहीनता माना और उन पर कार्रवाई की गाज गिरी।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के सामने लखनऊ में खुली सपा की कलह की फाइल, सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर आए आमने-सामने
ली गलौज कर की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर गाली गलौज कर मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित नाथूराम पुत्र रामनिवास का आरोप है कि 12 जून की शाम सात बजे पत्नी गिरिजेश देवी घर के पास मंदिर पर अकेली थी तभी गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र यादराम, जसोदा पत्नी ओमप्रकाश, दीपू, रवि पुत्रगण ओमप्रकाश रंजिशन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके गंभीर चोटें आई हैं।