विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया अतीक के करीबी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख के दो भांजों पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी व हमला करने में कार्रवाई

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 05 Jul 2026 07:17 PM (IST)

कौशांबी में माफिया अतीक अहमद के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सऊद के दो भांजों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ...और पढ़ें

कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना पुलिस की हिरासत में आरोपित शाद व सवलू। सौ : पुलिस मीडिया सेल

कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना पुलिस की हिरासत में आरोपित शाद व सवलू। सौ : पुलिस मीडिया सेल

HighLights

  1. कौशांबी जिले के इमामगंज चौराहे पर कार सवार पर ईंट से किया था हमला

  2. आरोपित सगे भाई शाद व सबलू मूरतगंज पूर्व ब्लाक प्रमुख सऊद के भांजे हें

जागरण संवाददाता, कौशांबी। माफिया अतीक अहमद के करीबी कहे जाने वाले मूरतगंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख सऊद के दो भांजों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। आरोपितों ने लोहरा गांव के एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी व उस पर ईंट से हमला किया था। घटना में पीड़ित की कार का कांच टूट गया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया।

संदीपनघाट क्षेत्र के लोहरा निवासी मोहम्मद अबु तलहा का कहना है कि वह बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी क्रेटा कार से इमामगंज चौराहा स्थित दुकान से सामान खरीदने गया था। इसी दौरान अपने आफिस में मौजूद लोहरा निवासी मोहम्मद शाद व सवलू पुत्र मोहम्मद आजम ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोपित उसकी तरफ बढ़े तो वह अपनी कार से भागना चाहा। इसी दौरान शाद ने ईंट फेंककर मारा। ईंट कार की कांच में लगा व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक किसी तरह वह अपनी क्षतिग्रस्त कार लेकर जान बचाते हुए वहां से भागा। घटना की शिकायत उसी दिन पुलिस से की गई थी।

पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को मुकदमा कायम कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि आरोपितों का चालान किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपित मूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सऊद के भांजे हैं। सऊद का नाम माफिया अतीक के करीबियों में शामिल है।

यह भी पढ़ें- आगरा के प्रिंस हत्याकांड में इलाहाबाद HC से दो आरोपित बरी, सबूत के अभाव में अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक का फैसला रद

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एयरो सिटी की मंजूरी के पहले जमीन का सर्किल रेट कम, भूमि अधिग्रहण में नुकसान पर किसानों ने उठाए सवाल