Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाकू-चापड़ लेकर स्कूल में बच्चों की कक्षा में पहुंची इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, बोली- कोई गाली देगा तो मारूंगी नहीं- काट डालूंगी....

    By raj k. srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    कौशांबी में एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चाकू-चापड़ लेकर स्कूल पहुंचीं और बच्चों के सामने धमकी दी, जिससे अभिभावक और बच्चे दहशत में आ गए। वीडियो वायरल हो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कौशांबी जिले के बेसिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की हरकत

    2. इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर बीएसए ने किया निलंबित

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। बेसिक स्कूल की एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की हरकत ने छोटे-छोटे बच्चों को दहशत में ला दिया। यही नहीं अभिभावक भी सहम गए। हुआ यूं कि हाथ में चाकू व चापड़ लेकर वह शुक्रवार सुबह को विद्यालय पहुंच गई थी। वह क्लासरूम में छोटे बच्चों के सामने धारदार हथियार लहरा रही थी।

    ...मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं

    इसी दौरान एक अभिभावक ने हाथ में चाकू व चापड़ लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का वीडियो बना लिया। अभिभावक ने ऐसा करने का विरोध किया तो वह बोलीं, मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती हूं। अगर कोई मुझे गाली देगा तो मैं सिर्फ मारूंगी नहीं, काट डालूंगी। अब मैं किसी को नहीं बख्शूंगी। 13 साल से सब झेल रही हूं।

    निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की बीएसए ने की संस्तुति

    यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ तो विभागीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी नीरज उमराव व पुलिस ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का बयान लिया। इस गंभीर मामले में खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार ने आरोपित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की हैं।

    कड़ा ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय की घटना 

    प्रसारित वीडियो कड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। से चाकू और चापड़ जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं, अभिभावक का आरोप है कि आरोपित प्रधानाध्यापिका पांच दिन से चाकू-चापड़ लेकर आ रही हैं। इसकी वजह से काफी बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है।

    खबरें और भी

    पति ने कहा- मानसिक रूप से परेशान हैं

    विद्यालय के एक छात्र ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पिटाई और चाकू दिखाकर डराया करती हैं। इससे बच्चे सहमे रहते हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि सुबह ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। एक अभिभावक ने भी बताया कि रास्ते में एक-दो लोगों को भी उन्होंने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया है। उनके पति से भी बात हुई है। उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई हैं। बीएसए ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में कारसेवा रोकने की इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी, आशुतोष ब्रह्मचारी ने की मांग

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : 30 जून को रिटायर होने वाले लाखों रेलकर्मियों को मिलेगा इंक्रीमेंट का लाभ, पेंशन में होगी तगड़ी बढ़ोतरी