Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में बिजली का पोल गिरने से बालक की मौत, बहन गंभीर; पेड़ की डाल काटने के दौरान गिरे थे खंभे

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:56 PM (IST)

    कौशांबी के टेवां गांव में पेड़ की डाल काटने के दौरान बिजली के खंभे गिरने से दो साल के एक बालक की मौत हो गई। उसकी चार वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल है औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कौशांबी में पेड़ की डाल काटने के दौरान बिजली के पोल गिरे।

    2. हादसे में दो साल के मासूम प्रिंस की मौके पर मौत हुई।

    3. चार वर्षीय बहन जान्हवी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    फोटो-9, 10 व 11
    जागरण संवाददाता, कौशांबी। सदर तहसील क्षेत्र के टेवां गांव में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक बालक की मौत हो गई। घटना में साथ रही उसकी बड़ी बहन मेडिकल कालेज में जीवन व मौत से संघर्ष कर रही है।

    पड़ोस में आई बरात में शामिल बरातियों की बोलेरो पर गिरी पीपल के पेड़ की डाल हटाने के दौरान बिजली के पोल गिरने से दोनों उसकी चपेट में आए थे। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार में जहां चीत्कार मची है, वहीं, दुल्हन की विदाई सादे समारोह में की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    टेवां निवासी मनोज सरोज मजदूरी कर पत्नी व चार वर्षीय बेटी जानह्वी व दो वर्षीय पुत्र प्रिंस का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की रात मनोज के पड़ोसी लालचंद्र रैदास के बेटी की शादी थी। बरातियों की बोलेरो मनोज के घर के पास ही खड़ी थी।

    बारिश की वजह से टूट गई थी डाल

    मंगलवार रात करीब दो बजे जहां बोलेरो खड़ी थी, वहीं पास स्थित पीपल की डाल आंधी व बारिश से अचानक टूटकर गिर गई। डाल का आधा हिस्सा बोलेरो जबकि आधा बिजली के गुर्रा वाली तार पर गिरा था।

    बुधवार की सुबह करीब सात बजे बोलेरो के ऊपर गिरी तार को हटाने के लिए पेड़ से उसे काटा जा रहा था। वहीं, पर मनोज के दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच डाल बिजली के तार पर गिरी व दो पोल टूटकर गिर गए। इसकी चपेट में आने से प्रिंस व उसकी बड़ी बहन जानह्वी नीचे दब गए।

    खबरें और भी

    घटना से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन प्रिंस की मौत हो चुकी थी। जानह्वी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। हादसे के बाद बराती चुपचाप खिसक गए। 11 बजे सादे समारोह में दुल्हन की विदाई की गई।

    टेवां में मंगलवार की रात आंधी व बारिश के दौरान पीपल की डाल बिजली की तार व बोलेरो पर गिरी थी। सुबह पेड़ की डाल काटने के दौरान बिजली के दो पोल गिर गए थे। जिसमें दबने की वजह से बालक की मौत हो गई। बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -सत्येंद्र तिवारी, प्रभारी सीओ मंझनपुर

    लापरवाही से काटी जा रही थी डाल, अनदेखी बनी घटना का सबब

    सदर तहसील क्षेत्र के टेवां में बुधवार की सुबह हुआ हादसा लापरवाही का नतीजा है। जिस स्थान पर पेड़ की डाल काटी जा रही थी, वहीं पर बराती नाश्ता कर रहे थे। सड़क होने की वजह से लोगों की आवाजाही भी थी व पास में कई बच्चे खेल रहे थे। इसके बाद भी काटने वालों ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरती। पहला एक परिवार को जहां जीवन भर का दर्द मिला, वहीं दूसरे परिवार में शादी के मंगलगीत की जगह खामोशी पसर गई।

    लालचंद्र रैदास व मनोज सरोज पड़ोसी हैं। दोनों के घर की दूरी मात्र पांच मीटर है। दोनों के घर सड़क के किनारे हैं। मंगलवार की रात लालचंद्र की बेटी की शादी में पूरे मुहल्ले के लोग शामिल हुए। हर तरफ खुशियों का माहौल था। गनीमत रही कि पीपल की डाल देर रात गिरी। कुदरत के इस हादसे में लोग बच गए, लेकिन इंसानों की लापरवाही ने आखिरकार दो साल के प्रिंस की जान ले ली।

    बताते हैं कि जहां डाल काटी जा रही थी, वहीं पर बराती जलपान कर रहे थे। बच्चे भी खेल रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें हटाना मुुनासिब नहीं समझा। जिसका नतीजा रहा कि प्रिंस की जान चली गई व उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मनोज की पत्नी माता-पिता की इकलौती संतान है। वह पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। लालचंद्र के घर से परिवार की खूब बनती थी। प्रिंस की मौत के बाद लालचंद्र के यहां भी सियापा छा गया। बिना गाजे-बाजे सुबह करीब 11 बजे दुल्हन की विदाई की गई।