विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी फैक्ट्री ब्लास्ट: जेल से छूटने के बाद नौशाद ने बेटे को किया आगे, फिर शुरू किया बारूद का कारोबार

Updated: Tue, 01 Sep 2026 10:17 AM (IST)

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी नौशाद सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नौशाद लंबे समय से बारूद के अवैध कारोबार में लिप्त था।

करीब दो वर्ष पहले जेल जाने के बाद उसने अपने बेटे आदिल को आगे कर चिल्ला शहबाजी में पावर हाउस के समीप फिर से अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन शुरू कराया था। पुलिस अब उसके कुनबे और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

विस्फोट कांड को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। प्रथम दृष्टया लापरवाही और उदासीनता मिलने पर पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह, चायल चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया।

यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, शहर छोड़कर भागने की फिराक में था नौशाद

वहीं बीट सिपाही जितेंद्र शुक्ला और कृष्ण कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई है। अभियुक्त नौशाद के भाई शकील की पत्नी व भतीजी को हिरासत में लिया गया है।

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

सत्यनारायण प्रजापत, एसपी