विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:49 AM (IST)

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल मुठभेड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई।

  2. फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  3. आदिल के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। फैक्ट्री मालिक का बेटा आदिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार भोर कमालपुर बरेठी नहर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक घिरने पर आदिल ने टीम पर की फायरिंग और जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आर्थिक लाभ के लिए अवैध पटाखा और विस्फोटक बनाने की बात सामने आई।

विस्फोट मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। फैक्ट्री मालिक की पत्नी कहकसा की तलाश तेज हो गई है, पुलिस का दावा है जल्द होगी गिरफ्तारी।

यह भी पढ़ें- कौशांबी: 57 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को मिली फरार कहकसा की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी