Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी पुलिस और गोतस्कर गिरोह में ठांय-ठांय, इनामिया सरगना गोली से घायल; मुठभेड़ में साथी भी गिरफ्तार

    By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:42 PM (IST)

    कौशांबी पुलिस ने पुरखास गांव के पास गो-तस्कर गिरोह के साथ मुठभेड़ में इनामिया सरगना अरशद को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथियों को ...और पढ़ें

    मुठभेड़ में घायल गोतस्कर को ले जाकर जाती कौशांबी पुलिस। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल

    मुठभेड़ में घायल गोतस्कर को ले जाकर जाती कौशांबी पुलिस। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल

    HighLights

    1. सरायअकिल में पुरखास गांव के समीप पुलिस ने की घेराबंदी

    2. 24 जून को पुलिस ने मांस बरामद कर 3 को जेल भेजा था

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। सरायअकिल के पुरखास गांव के समीप 12 जुलाई की रात हुई मुठभेड़ गोतस्कर गिरोह का इनामिया सरगना तीन साथियों के साथ पकड़ा गया। पुलिस टीम पर गोली चलाई गई। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से सरगना घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तस्करों को न्यायालय भेज दिया है।

    25-25 हजार का इनाम घोषित था

    सरायअकिल क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव में 24 जून को गोमांस पकाए जाने की सूचना पर पुलिस ने एक घर से पका व कच्चा मांस बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गोतस्कर गिरोह के फरार सरगना अरशद व उसके साथी सुन्ने पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर धरपकड़ करने के लिए सीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

    रात में पुलिस ने घेराबंदी की

    12 जुलाई की रात फरार तस्करों के पुरखास स्थित एक बाग में होने व गोकशी की घटना कारित करने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर आत्मरक्षा के लिए पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर गिरोह का सरगना अरशद उर्फ छेद्दन पुत्र शहाबउद्दीन निवासी पनारा गोपालपुर घायल होकर गिर पड़ा। साथ रहे अन्य पांच साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

    तमंचा, कारतूस आदि बरामद 

    पुलिस ने कांबिंग करते हुए इनामिया सुन्ने उर्फ इलियास निवासी खानपुर के साथ नफीस पुत्र जमील निवासी खानपुर व फारूख निवासी खोंपा को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अदद चापड़, एक अदद रस्सी, एक अदद लकड़ी का गुटका, एक अदद चाकू, एक बछड़ा, एक अदद टार्च व 1560 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने घायल अभियुक्त अरशद को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

    खबरें और भी

    पकड़े गए लोगों ने कबूल किया जुर्म 

    आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग मिलकर गांव के बाहर से एक गाय का बछड़ा काटने के उद्देश्य से पकड़ कर लाए थे। 24 जून को गोपालपुर गांव में गोकशी की घटना की थी। इसमें से कुछ मांस को बेच दिया गया था। सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि अरशद व सुन्ने पेशेवर अपराधी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया है।