Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में खुलने जा रही हैं 31 नई फैक्ट्रियां, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी में 300 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के मुकाबले 275 करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिससे 31 नई इकाइयां स्थापित होंगी। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. कौशांबी में 275 करोड़ रुपये के निवेश एमओयू हुए।

    2. 31 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी, 1360 रोजगार मिलेंगे।

    3. उद्योग विभाग निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। इस वित्तीय वर्ष में शासन ने जिले में 300 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य तय किया है। इसके सापेक्ष उद्योग विभाग की ओर से अब तक करीब पौने तीन सौ करोड़ रुपये निवेश के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) कराए गए हैं। कुल 31 निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के माध्यम से 31 इकाइयां स्थापित होंगी। इन इकाइयों में 1360 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    प्रदेश सरकार द्वारा लगभग तीन साल पहले लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। उसके बाद से प्रत्येक जिले के लिए हर साल निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया जाने लगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 300 करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य उद्योग विभाग को दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक करीब 275 करोड़ रुपये के निवेश के लिए निवेशकों द्वारा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग अलग-अलग विभागों में किए गए हैं।

    निवेशकों ने जिन इकाइयों को स्थापित करने में रुचि दिखाई है, उसमें देवीगंज में अंडर गारमेंट्स, मूरतगंज में ईंट ब्रिक्स, दारानगर में लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियां, डेयरी प्रोडक्ट, छह आरओ प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, राइस, आटा, ऑयल मिल, नर्सिंग कॉलेज आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी नौकरी का बंपर मौका, 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालेगी योगी सरकार

    इस साल के अंत तक अधिक से अधिक इकाइयों को धरातल पर उतारने के लिए विभाग की ओर से निवेशकों की हर तरह की अड़चनें दूर कराने मसलन अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने, नक्शा पास कराने, बैंकों से ऋण की स्वीकृति दिलवाने आदि से संबंधित काम करवाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    300 करोड़ के सापेक्ष 275 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं। इसमें 31 इकाइयां स्थापित होनी हैं और 1360 लोगों को रोजगार मिलेगा। बचे 25 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निवेशकों के स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं।संभावना है कि शीघ्र ही इस लक्ष्य को भी पूरा कर लिया जाएगा।


                                                                                         भानु कुमार द्विवेदी, उद्यमी मित्र