विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published: Wed, 29 Jul 2026 04:46 PM (IST)

कौशांबी के कोडर गांव में 55 वर्षीय गीता देवी ने कीटनाशक दवा निगल ली, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कौशांबी के कोडर गांव में महिला ने कीटनाशक निगला।

  2. इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हुई।

  3. परिजनों ने मानसिक स्वास्थ्य को आत्महत्या का कारण बताया।

संवाद सूत्र, टेवां(कौशांबी)। मंझनपुर क्षेत्र के कोडर गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। अचानक महिला की हालत बिगड़ती देख स्वजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।

कोड़र गांव की 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी चिरौंजी लाल ने बुधवार सुबह घर में रखी कीटनाशक दवा निगल लिया। थोड़ी देर में वह गिर पड़ी। अचानक महिला की हालत बिगड़ी देख स्वजन आननफानन मेडिकल कालेज ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे मोहित ने बताया कि मां की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं थी।

उनका इलाज भी चल रहा था। कई बार तो वह घर से इधर-उधर भी चली जाती थीं। मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। प्रभारी एसओ राम प्रवेश ने बताया कि स्वजन ने फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में दर्दनाक घटना : बारिश के बीच कच्चा घर ढहा, मलबे में दबकर पांच वर्षीय बालिका की मौत व कुछ चोटिल