Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में दर्दनाक हादसा : शादी समारोह में टेंट लगाते समय युवक की करंट से मौत, हाईटेंशन लाइन से छू गया लोहे का पाइप

    By Adarsh Kumar Srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:09 PM (IST)

    कौशांबी के कोसम गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय नितिन कुमार रैदास की मौत हो गई। इस दर्दनाक हाद ...और पढ़ें

    कौशांबी में युवक की करंट से मौत के बाद गमगीन परिवार के लोग।जागरण

    कौशांबी में युवक की करंट से मौत के बाद गमगीन परिवार के लोग।जागरण

    HighLights

    1. कौशांबी थाना क्षेत्र के कोसम गांव में हुई दुर्घटना

    2. राजस्थान से आई थी बरात, मच गई अफरा-तफरी

    संसू, जागरण, गुरौली (कौशांबी)। कौशांबी थाना क्षेत्र के कोसम गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात किसी तरह विवाह की रश्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कराई गई। घटना से पीड़ित स्वजन में कोहराम है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    कोसम गांव में हुई घटना

    कौशांबी थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी 20 वर्षीय नितिन कुमार रैदास पुत्र नरेश सरोज मेहनत-मजदूरी कर स्वजन का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह कोसम गांव में त्रिभुवन रैदास के घर आयोजित विवाह समारोह में टेंट लगाने गया था। त्रिभुवन रैदास के साढ़ू संतलाल निवासी शेषा की बेेटी रेखा की शादी थी।

    लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से छूने से हादसा 

    बरात राजस्थान के बारा जिले से आई थी। कार्यक्रम स्थल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात को टेंट लगाने के दौरान लोहे की पाइप ऊपर से गुजरी बिजली की तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से नितिन जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना से वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

    अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा 

    आनन-फानन मौजूद लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में नितिन की मौत हो गई। घटना की वजह से विवाह की खुशियों की जगह मातम छा गया। कुछ बराती बिना खाए ही लौट हो गए। देर रात विवाह की रश्म अदायगी कर दुल्हन की विदाई कर दी गई। डीएसपी कौशांबी जेपी पांडेय का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    खबरें और भी

    कमाऊ की पूत की मौत से बिलखे स्वजन

    करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला नितिन कमाऊ पूत था। नितिन के पिता नरेश सरोज करीब एक माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए हैं। नितिन दो भाई थी। परिवार के पास खेती योग्य जमीन नहीं है और मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है। नितिन बिजली का काम करने के साथ मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां सुमन देवी बदहवास हो गईं। स्वजन भी घटना से बिलख रहे हैं।

    बिजली विभाग के प्रति दिखी नाराजगी

    वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नितिन की करंट से मौत हो जाने से कोसम गांव में शोक है। ग्रामीणों की मानें तो हाईटेंशन लाइन का तार काफी समय से ढीला था। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने उसे ठीक नहीं कराया। कुछ दिन पहले एक पिकअप लोडर भी तार से छू गया था। गनीमत रही कि फाल्ट होने के कारण हादसा नहीं हो सका।

    यह भी पढ़ें- चाकू-चापड़ लेकर स्कूल में बच्चों की कक्षा में पहुंची इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, बोली- कोई गाली देगा तो मारूंगी नहीं- काट डालूंगी....

    यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में कारसेवा रोकने की इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी, आशुतोष ब्रह्मचारी ने की मांग