विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में DFC रेल लाइन पर हादसा: इयरबड्स लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था युवक, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

By Adarsh Kumar Srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 30 Aug 2026 01:14 PM (IST)

कौशांबी में डीएफसी रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां इयरबड्स लगाकर मोबाइल पर रील देख रहे 18 वर्षीय ...और पढ़ें

कौशांबी में कोखराज के बम्हरौली गांव के सामने डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत सनि (इनसेट) व बिलखते स्वजन। जागरण

कौशांबी में कोखराज के बम्हरौली गांव के सामने डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत सनि (इनसेट) व बिलखते स्वजन। जागरण

HighLights

  1. कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के सामने रेललाइन पर हादसा

  2. मुंबई में काम करता था 18 वर्षीय शनि, रक्षाबंधन पर आया था गांव

संसू, जागरण, टेढ़ीमोड़ (कौशांबी)। कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी 18 वर्षीय शनि सरोज की रविवार सुबह करीब 7:30 बजे Dedicated Freight Corridor (DFC) रेल  लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के समय शनि कान में इयरबड्स लगाकर मोबाइल पर रील देख रहा था। इयरबड्स लगे होने और मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण वह ट्रेन के आने का उसे आभास नहीं हुआ और हादसे का शिकार हो गया।

मुंबई में काम करता था, राखी पर आया था गांव

शनि मुंबई में रहकर काम करता था और रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आया था। उसके पिता कमलेश सरोज गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ा भाई आनंद सरोज पुणे में रहकर काम करता है, जबकि छोटा भाई सीओ गांव में ही रहता है।

डीएफसी लाइन पर बैठा था, मालगाड़ी की चपेट में आया

रविवार सुबह शनि गांव के पास से गुजरी डीएफसी लाइन के किनारे बैठा था। इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। मोबाइल देखने में व्यस्त होने के कारण वह समय रहते पटरी से नहीं हट सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शहजादपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हादसे से शनि के स्वजन गमगीन हैं।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर कार की बोनेट पर तलवार से काटा केक, साथियों संग सड़क पर गाड़ी से स्टंट भी की; दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़: खरगोश को मार डालने पर बच्चे को शिक्षिका ने डांटा, अभिभावक ने क्लास में घुसकर कर दी पिटाई