Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी के कोखराज में अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत, नाक-मुंह पर खून के निशान व गुप्तांग से हो रहा था रक्तस्राव

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी के कोखराज में एक अविवाहित अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी नाक, मुंह पर खून के निशान और गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस न ...और पढ़ें

    कौशांबी में अधेड़ की संदिग्ध मौत मामले में आरोपित भतीजे सूरज बली पुलिस हिरासत में। जागरण

    कौशांबी में अधेड़ की संदिग्ध मौत मामले में आरोपित भतीजे सूरज बली पुलिस हिरासत में। जागरण 

    HighLights

    1. अविवाहित था, साथ रहने वाली छोटे भाई की पत्नी-भतीजा पुलिस हिरासत में

    2. कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा के खोजवापुर मजरे में हुई घटना 

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। जिले में एक अविवाहित अधेड़ की गुरुवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी नाक और मुंह पर खून के निशान थे जबकि गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। शक के आधार पर अधेड़ के साथ रहने वाली उसकी भाई की पत्नी और भतीजे को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

    15 दिनों से बीमार थे अमरनाथ

    कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलाक रेजमा के मजरा खोजवापुर निवासी 55 वर्षीय अमरनाथ पुत्र स्व. दुलारे की शादी नहीं हुई थी। वह छोटे भाई की पत्नी धनपति और उसके पुत्र यानी भतीजे सूरज बली के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अमरनाथ पिछले करीब 15 दिनों से बीमार भी चल रहा था।

    खून देख ग्रामीणों को हुआ संदेह, पुलिस को दी सूचना 

    गुरुवार सुबह धनपति और सूरज बली ने अमरनाथ की मौत की जानकारी ग्रामीणों को दी तो वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों को संदेह तब हुआ जब अमरनाथ के नाक और मुंह पर खून के निशान व गुप्तांग से रक्तस्राव होते देखा। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    आरोपित मां-बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ

    घटना की सूचना पर एसपी सत्य नारायण प्रजापत, एडिशनल एसपी, सीओ सिराथू व कोखराज थाना प्रभारी समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमरनाथ के भतीजे सूरज बली पुत्र स्व. बसंतलाल और उसकी मां धनपति को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा 

    एसपी ने बताया कि मृतक के सिर और गुप्तांग पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाॅल हॉस्टल के छात्र पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल व लोहे की राड से किया घायल

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Property Dealer Murder Case : गोली लगते ही इरफान बोले- थाने को फोन करो नौशाद, कई दिशा में भागे हमलावर