Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Property Dealer Murder Case : गोली लगते ही इरफान बोले- थाने को फोन करो नौशाद, कई दिशा में भागे हमलावर

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:33 PM (IST)

    Prayagraj Property Dealer Murder Case प्रयागराज के करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चाय की दुकान पर खड़े इरफान को बाइक सवा ...और पढ़ें

    Prayagraj Property Dealer Murder Case प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में मृत प्रापर्टी डीलर इरफान के गमजदा स्वजन। जागरण

    Prayagraj Property Dealer Murder Case प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में मृत प्रापर्टी डीलर इरफान के गमजदा स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. कुछ संदिग्धों को पकड़ पुलिस कर रही पूछताछ

    2. रिश्तेदार और करीबी भागकर पहुंचे अस्पताल

    3. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Property Dealer Murder Case चाय की दुकान पर तमाम लोग खड़े थे। प्रापर्टी डीलर इरफान भी वहां पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इरफान चीखते हुए बोले....थाने को फोन करो नौशाद। फिर वह जमीन पर गिर पड़े।

    पुलिस-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग 

    Prayagraj Property Dealer Murder Case खून से लथपथ इरफान की हालत देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही परिवार के साथ ही रिश्तेदार और करीबी भी भागकर अस्पताल पहुंचे। जहां वहां मौत की खबर सुनी तो सभी सन्न रह गए। इरफान की बहन समेत परिवार की दूसरी महिलाएं रोती-बिलखती रहीं। करीबी रिश्तेदार भी घटना पर हैरानी जताते हुए पुलिस-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    वारदात के बाद अलग-अलग दिशा में भागे हमलावर 

    Prayagraj Property Dealer Murder Case उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि हमलावरों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। एक ही दिशा से चाय की दुकान के पास पहुंचे थे और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग दिशा की तरफ भाग निकले।

    हत्यारोपितों की तलाश में पुलिस दबिश

    पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें कुछ तस्वीर कैद मिली। उसी आधार पर हत्यारोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ भी चल रही है।

    खबरें और भी

    बीवी बेसुध, बिलखते रहे बच्चे

    प्रापर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सुनते ही बीवी मगरुननिशा बेसुध हो गई। बेटा आमिर और फैसल भी बिलखते रहे। उनके करीबी अधिवक्ता मो. कासिम गमजदा लोगों को ढांढस बंधाते रहे। उन्होंने बताया कि इरफान के बड़े भाई रिजवान की मौत कई साल पहले बीमारी से हुई थी। अब्बा लाल मोहम्मद का भी इंतकाल हो चुका है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी का निकाह हो चुका है। अधिवक्ता कासिम खुद भी सरेआम हुई हत्या पर हैरानी जता रहे थे। खबर मिलते ही चेंबर छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के करेली में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपितों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें

    यह भी पढ़ें- SSC CGL Exam Result 2025 : सीजीएल में 15,118 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में पद आवंटित, एसएससी ने परिणाम जारी किया