प्रयागराज के करेली में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपितों को ढूंढ रहीं पुलिस की पांच टीमें
प्रयागराज के करेली में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मो. इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में प्र ...और पढ़ें

प्रयागराज करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान को गोली मारे जाने के बाद अस्पताल ले जाते लोग।-सौ वीडियो ग्रैब
HighLights
प्रापर्टी के विवाद में हत्या, वारदात से सनसनी
शहर के करेली इलाके में बदमाशों की दुस्साहस
सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपितों की तलाश में पांच टीमें।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। करेली क्षेत्र में 47 वर्षीय प्रापर्टी डीलर मो. इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रापर्टी के विवाद में हत्या की वजह बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों की तलाश पुलिस टीम लगी है। उधर, हत्या से इरफान के परिवार में मातम पसर गया।
करेली के ऐनुद्दीनपुर निवासी थे मो. इरफान
बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर में रहने वाले मोहम्मद इरफान प्रापर्टी डीलर थे। बुधवार शाम वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर गौसनगर में नौशाद डिस वाले के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन बाइक से पांच-छह नकाबपोश बदमाश आए और इरफान पर फायर झोंक दिया। सीने के पास गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले।
एसआरएन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत बताया
फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष करेली आशीष सिसाेदिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन घायल इरफान को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के सदस्य बिलखते लगे तो करीबी गम में डूब गए।
सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपितों की मिली तस्वीर
डीसीपी सिटी, एडीसीपी सिटी राजकुमार मीना ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तब पता चला कि इरफान का प्रापर्टी को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही थी। उसी विवाद में हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कुछ हत्यारोपितों की तस्वीर मिली, जिसके आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की पांच टीम लगाई गई है।
खबरें और भी
प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि प्रापर्टी को लेकर इरफान का कुछ लोगों से विवाद था। उसी की वजह से घटना कारित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पांच टीम लगाई गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष शांडिल्य, डीसीपी सिटी
यह भी पढ़ें- Prayagraj Property Dealer Murder Case : गोली लगते ही इरफान बोले- थाने को फोन करो नौशाद, कई दिशा में भागे हमलावर
यह भी पढ़ें- SSC CGL Exam Result 2025 : सीजीएल में 15,118 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में पद आवंटित, एसएससी ने परिणाम जारी किया