SSC CGL Exam Result 2025 : सीजीएल में 15,118 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में पद आवंटित, एसएससी ने परिणाम जारी किया
SSC CGL Exam Result 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल-2025 के प्रथम चरण का परिणाम जारी किया है, जिसमें 15,118 अभ्यर्थियों को अस्थायी पद आवंटित ...और पढ़ें
![SSC CGL Exam Result 2025 परिणाम घोषित हो गया है] 107 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।](https://www.jagranimages.com/images/2026/04/09/article/image/SSC-CGL-Exam-Result-2025-1775717950521_m.webp)
SSC CGL Exam Result 2025 परिणाम घोषित हो गया है] 107 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है।
HighLights
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीजीएल भर्ती का अस्थायी पद आवंटन परिणाम
आठ अभ्यर्थियों को किया गया डिबार, 107 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC CGL Exam Result 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2025 के प्रथम चरण के अस्थायी पद आवंटन का परिणाम जारी कर दिया। इस बार नई ‘स्लाइडिंग मैकेनिज्म’ व्यवस्था लागू करते हुए 15,118 अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में पदों का अस्थायी आवंटन किया है।
कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी
SSC CGL Exam Result 2025 सीजीएल टियर-1 का परिणाम 18 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। टियर-2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट, पोस्ट वरीयता और योग्यता के आधार पर प्रथम चरण का आवंटन किया गया है। टियर-2 के सेक्शन-वन और सेक्शन-टू के लिए आयोग ने श्रेणीवार कट-आफ भी जारी किया है।
107 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया
SSC CGL Exam Result 2025 इसी के आधार पर कंप्यूटर नालेज टेस्ट और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। दोनों टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के हैं, लेकिन पद आवंटन के लिए इन्हें पास करना अनिवार्य था। आयोग ने यह भी बताया कि आठ डिबार/अस्वीकृत अभ्यर्थियों का परिणाम प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, जबकि 107 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिया गया है।
10 अप्रैल तक शहर, तिथि व स्लाट चुनना होगा
SSC CGL Exam Result 2025 आवंटन पाने वाले अभ्यर्थियों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1475, एससी में 2221, एसटी में 1132, ओबीसी में 3832 और अनारक्षित श्रेणी में 6458 अभ्यर्थी शामिल हैं। एसएससी के स्लाइडिंग मैकेनिज्म के तहत अभ्यर्थियों को आठ से 10 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर लागिन कर शहर, तिथि और स्लाट चुनना होगा।
खबरें और भी
13 से 22 अप्रैल के बीच फिजिकल स्लाइडिंग प्रक्रिया
इसके बाद 13 से 22 अप्रैल के बीच क्षेत्रीय कार्यालयों में फिजिकल स्लाइडिंग प्रक्रिया आयोजित होगी। जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।