Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 करोड़ रुपए से बदलेगी कौशांबी की तस्वीर, 210 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:18 PM (IST)

    कौशांबी में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए 210 टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों में इंटरलॉकिंग रोड, नाली, नाला, अंत्येष्टि स्थल और पेयजल पाइप ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटड है

    HighLights

    1. 23 करोड़ रुपये के 210 विकास कार्यों के टेंडर जारी।

    2. इंटरलाकिंग रोड, नाली, नाला, पेयजल पाइपलाइन का विस्तार।

    3. मंझनपुर में आवागमन, जलभराव, पेयजल समस्या से मिलेगी निजात।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्य पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को 210 कार्यों का टेंडर निकाला गया है। टेंडर के मुताबिक इंटरलॉकिंग रोड, नाली, नाला, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, पेयजल के लिए पाइप लाइन विस्तार समेत अन्य काम कराए जाने हैं।

    टेंडर डालने की आखिरी तिथि 27 अगस्त शाम पांच बजे तय की गई है, जबकि टेंडर 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा। टेंडर फाइनल होने के बाद इन कार्यों को पूरा कराने का समय दो से 10 माह निर्धारित किया गया है। इतने कामों के होने से मंझनपुर की तस्वीर कुछ हद तक बदल जाएगी।

    नगर पालिका परिषद प्रशासन ने राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि और बोर्ड की बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों के क्रम में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर निकाला है।

    इसमें वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर के मजरा भक्तन का पूरा में शिवाला से भारत के मकान, बुधराम लोधी के घर से राम कैलाश के घर, हनुमान प्रसाद के घर से पुलिया तक इंटरलॉकिंग व एक तरफ आरसीसी नाली, गांधीनगर मजरा में सुनील कुमार के घर से उमेश कुमार के घर तक आरसीसी नाली का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

    वार्ड नंबर दो एपीजे अब्दुल कलाम नगर के मजरा हजरतगंज में मंझनपुर ओसा संपर्क मार्ग से मिश्री लाल के घर तक आरसीसी नाला, शेखू के घर से सुखाब के घर तक इंटरलाकिंग व दोनों तरफ आरसीसी नाली, वार्ड नंबर तीन चौधरी बैजनाथ नगर के मजरा नेहरू नगर में मंझनपुर ओसा संपर्क मार्ग से ईश्वर सरन के घर तक इंटरलॉकिंग व आरसीसी नाली, कुलदीप केसरवानी के घर से माधो के घर तक आरसीसी नाली का निर्माण होना है।

    खबरें और भी

    वार्ड नंबर नौ उधोश्याम नगर के मजरा नया नगर द्वितीय में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, वार्ड नंबर 14 वत्स नगर के मजरा कोर्रों में अरविंद जायसवाल के घर से सचिन जायसवाल के घर और मोहन मौर्या के घर से सुखलाल मौर्या के घर तक 90 एमएम पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में मोबाइल छिनैती के आरोपित बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में घायल, साथी फरार

    इसी तरह अन्य वार्डों में भी इंटरलॉकिंग, नाली, नाला, पेयजल आदि कार्य कराए जाने हैं।इन कार्यों के होने से लोगों को जहां आवागमन में सुविधा होगी। वहीं, जलभराव और पेयजल की समस्या से भी निजात मिलेगी।

    वार्डों में जहां-जहां विकास कार्यों की बहुत आवश्यकता थी और बोर्ड में प्रस्ताव पास हुए थे, उसके मुताबिक काम कराने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर फाइनल होने के बाद गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित कराया जाएगा।

                                                                               प्रतिभा सिंह, अधिशासी अधिकारी।