Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में मोबाइल छिनैती के आरोपित बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में घायल, साथी फरार

    By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

    कौशांबी में मोबाइल छिनैती के आरोपी बदमाश प्रदीप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अ ...और पढ़ें

    कौशांबी के पिपरी में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। सौजन्य : पुलिस

    कौशांबी के पिपरी में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। सौजन्य : पुलिस 

    HighLights

    1. कसेंदा में मोबाइल छिनैती की घटना में था शामिल

    2. उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुआ

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। पिपरी क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की वारदात में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस की घेराबंदी देख उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    31 जुलाई की रात कसेंदा निवासी तौसीफ अहमद से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दो अगस्त को पुलिस घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर छीने गए मोबाइल को बरामद कर चालान किया।

    पकड़े गए बदमाश की कुबूलदारी पर उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार भोर पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह मनौरी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगे। इस पर थाना प्रभारी ने चरवा थानाध्यक्ष विनय सिंह को सूचना देकर घेराबंदी करने के लिए कहा व बदमाशों का पीछा किया।

    गुंगवा की बाग के पास खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीमों ने पीछा करके दौड़ाया तो बदमाश फायरिंग करने गए। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

    खबरें और भी

    पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रदीप पुत्र किशन निवासी पनभरा मंदर मोड़, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व छिनैती की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कसेंदा में मोबाइल छिनैती और चरवा क्षेत्र में लूट की एक घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इलाज कराने के बाद प्रदीप का चालान न्यायालय भेजा है।

    कौशांबी व प्रयागराज का वांटेड है प्रदीप

    डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रदीप शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के कोखराज, संदीपनघाट व चरवा में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज के पूरामुफ्ती में तीन व नवाबगंज थाने में भी एक मुकदमा कायम हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए प्रदीप के खिलाफ पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास किए जाने की तहरीर दी। पिपरी थाना पुलिस ने इसका भी मुकदमा कायम किया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : दिव्यांग दंपती समेत तीन की नृशंस हत्या, आपसी लड़ाई में चौथा कौन था शामिल?

    यह भी पढ़ें- Indian Railways : दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर 160-200 K/H की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें, 10 अगस्त से दौड़ेगी 25000 वोल्ट की धारा