विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री धमाके में अब तक 11 की मौत-दो दर्जन घायल, मलबे में दबे कई लोग

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Mon, 31 Aug 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

Kaushambi Pataka Factory Blast कौशांबी जनपद के मनौरी में एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे ...और पढ़ें

HighLights

  1. दहशत में आए आसपास के लोग

  2. कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Firecracker factory blast in UP एयरफोर्स स्टेशन के निकट मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई। पटाखों के धमाके इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के कई घर भी जमींदोज हो गए। कई लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

फिलहाल फौरी तौर पर पांच लोगों के मरने और 22 लोगों के घायल होने की सूचना थी। हालांकि शाम पांच बजे तक 11 शव मिलने की पुष्टि की गई है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। 

Kaushambi Accident

अब तक इनकी मौत की पुष्टि हुई है

1. प्रियांजलि पुत्री मंजीत कुमार उम्र 5 वर्ष

2. प्रवीन सिंह पुत्र मंजीत उम्र 13 वर्ष
3. जाह्नवी पुत्री गया प्रसाद उम्र  12 वर्ष
4. आदित्य पुत्र गया प्रसाद उम्र 12 वर्ष
5. रवि पुत्र गया प्रसाद उम्र 8 वर्ष
6. ग्यान सिंह पुत्र हरिओम आयु 40 वर्ष
7. आदित्य पुत्र अज्ञात आयु 8 वर्ष
8. अंजू पत्नी विक्रम सरोज आयु 32 वर्ष
9. विक्रम सरोह आयु 35 वर्ष
10. अंश पुत्र विक्रम सरोज आयु 6 वर्ष
11. नन्हा पुत्र विक्रम सरोज आयु 4 वर्ष

Kaushambi Manauri Accident

Firecracker factory blast in UP अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जाता है कि जिस घर में पटाखे में आग लगी, पास ही बूंदी कारखाना में पांच और आटा चक्की में छह लोग मौजूद थे। धमाका काफी देर बाद तक होता रहा। वहीं बुलडोजर बुलाकर मलबे को साफ कराया जा रहा है। बाद में कौशांबी के डीएम और एसपी भी वहां पहुंचकर जायजा लिया। 

Rescue operation fire and explosion at Kaushambi firecracker factory

बताया गया है कि पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर पर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था। मनौरी गांव निवासी आदिल की थी पटाखा फैक्ट्री उस मकान के ऊपर से ही बिजली के तार गुजरे हैं। सोमवार दोपहर अचानक उस मकान से धुआं उठने लगा। यह देख गांव वाले उस पर भागे तो एक-एक करके पटाखा फूटने लगा।

fire brigade explosion at Kaushambi firecracker factory

पटाखे की आवाज से ग्रामीणों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। खबर मिलते ही पूरामुफ्ती, पिपरी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि अगर फैक्ट्री में कोई काम कर रहा था तो उसे नुकसान पहुंचा होगा।

Kaushambi DM SP on spot

Firecracker factory blast in UP एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुछ साल पहले भरवारी में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

पटाखा फैक्ट्री हादसा : एक नजर में

- मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ।

- आस-पास के कई मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। मलबे से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

- एडीजी जोन ज्योति नारायण ने पांच मौत की पुष्टि की है।

- राम सिंह सहित पांच लोगों की मौत हुई है।

- सात वर्षीय शीबू, 16 वर्षीय उर्वशी, पांच वर्षीय प्रियांशु, 25 वर्षीय सविता सहित 22 घायल हैं।

- पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अभी घायलों और मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इनकी संख्या अभी बढ़ने की संभावना है।

- एयरफोर्स मध्य कमान मुख्यालय के पास कौशांबी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित बस्ती आदिल की पटाखा फैक्ट्री थी।

सुबह 11 बजे के लगभग जोरदार धमाका हुआ। तीन मकान गिर गिए, जबकि चार से पांच क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Kaushambi Firecracker Factory Blast : तड़पते रहे घायल और चीखते रहे लोग, पुलिस बोली...आदेश आने दो