Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाउडस्पीकर की तार जोड़ते समय हुआ भयंकर हादसा, एक पल में चली गई जान; परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 08:50 PM (IST)

    दुर्गा पंडाल में लाउडस्पीकर से तार जोड़ते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के कोखराज क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव में हुई ...और पढ़ें

    लाउडस्पीकर की तार जोड़ते समय हुआ भयंकर हादसा - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    लाउडस्पीकर की तार जोड़ते समय हुआ भयंकर हादसा - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, टेढ़ीमोड़। कोखराज क्षेत्र के हिसामपुर परसखी गांव में दुर्गा पंडाल में लगे लाउड स्पीकर में तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    हिसामपुर परसखी गांव में दुर्गा पंडाल लगा हुआ है। इसमें लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। गांव का 35 वर्षीय शत्रुघ्न शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे लाउड स्पीकर से तार जोड़ रहा था। परिवार वालों का कहना है कि इस बीच वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह लोगों ने उसे करंट से बाहर किया और अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।