Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Crime News : चकमा देकर फरारी काट रहा था आरोपी, एक हरकत से पुलिस ने धर दबोचा- जानिए पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 07:10 AM (IST)

    दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक होटलों को खंगाला। घटना के बाद से आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया था। रविवार दोपहर उसने जै ...और पढ़ें

    UP Crime News : चकमा देकर फरारी काट रहा था आरोपी, एक हरकत से पुलिस ने धर दबोचा।
    UP Crime News : चकमा देकर फरारी काट रहा था आरोपी, एक हरकत से पुलिस ने धर दबोचा।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक होटलों को खंगाला। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया था। घटना के बाद से आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया था। रविवार दोपहर उसने जैसे ही फोन ऑन किया, पुलिस ने ट्रेस कर लालबाग के दयानिधान पार्क के सामने से उसे दबोच लिया। 

    नाका के जिस होटल में महिला से दुष्कर्म किया था, वहां से आरोपित का आधार कार्ड भी मिला है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, आरोपी मयंक भानु सिंह सीतापुर के मकरहा बिरसिंहपुर का रहने वाला है।

    आरोपी पर 10 से 12 मुकदमे

    पूछताछ में मयंक ने बताया कि दो दिन पहले कौशांबी की महिला से दारुलशफा के बाहर मिला था। महिला ने बताया था कि उसके खिलाफ कौशांबी में 10 से 12 मुकदमे चल रहे हैं। वह मुकदमों की पैरवी पर आई थी।

    यह भी पढ़ें: UP Crime: देवर-भाभी में था अवैध संबंध, राज खुलने पर दोनों भाइयों ने उठाया खौंफनाक कदम 

    ऊंची पहुंच का दिया था झांसा

    आरोपी ने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए मदद और मुकदमे खत्म कराने का आश्वासन दिया था। उसे कई अलग-अलग स्थानों पर लेकर भी गया। इस दौरान मयंक उसे धोखे से नाका के एक होटल में ले गया, जहां उसे नशीला पेय पिलाया और दुष्कर्म किया। शनिवार देर शाम पीड़ित महिला डीजीपी आवास के पास बेहोश मिली थी।

    यह भी पढ़ें: Etawah Double Murder: आखिर मासूम बहनों के खून का प्यासा क्यों बना कातिल? दोहरे हत्याकांड से सनसनी में डूबा गांव 

    खबरें और भी