Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के खेल छात्रावासों में होगी 40 अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की भर्ती, 13 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    खेल निदेशालय ने प्रदेश के 34 आवासीय छात्रावासों के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। चयनित प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 1.5 ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. प्रदेश के 34 आवासीय छात्रावासों में 40 अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों की नियुक्ति।

    2. चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये मानदेय।

    3. आवेदन के लिए स्नातक और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र आवश्यक।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल निदेशालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के 34 आवासीय छात्रावासों में 16 खेलों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की तैनाती की जानी है। चयनित प्रशिक्षकों को प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा।

    उप क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार साहू ने बताया कि इसके लिए जिला खेल कार्यालय कौशांबी से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही ओलिंपिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

    इसके अलावा पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार या ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी व प्रशिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्र स्व प्रमाणित कर 13 अगस्त, 2026 तक जिला खेल कार्यालय, कौशांबी में जमा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी के 4 ग्राम पंचायतों में 69.84 लाख रुपये से बनेंगे बहुउद्देशीय पंचायत भवन, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

    खबरें और भी