कौशांबी के 4 ग्राम पंचायतों में 69.84 लाख रुपये से बनेंगे बहुउद्देशीय पंचायत भवन, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
कौशांबी की चार ग्राम पंचायतों में 69.84 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का निर्माण होगा। इन भवनों में ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय, बैठक ...और पढ़ें

कौशांबी के विकास भवन की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
बहुउद्देशीय पंचायत भवन में एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी
पंचायत कार्यालय, बैठक-अभिलेख कक्ष, सरकारी योजनाओं के संचालन की सुविधाएं होंगी
प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग ने निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी
जागरण संवाददाता, कौशांबी। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों के निर्माण पर 69.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक भवन निर्माण में 17.46 लाख रूपए खर्च होगें।
आठ ब्लाक में 451 ग्राम पंचायतें हैं
जिले के आठ ब्लाक में 451 ग्राम पंचायतें हैं। जिला योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों में 69.84 लाख से बहुउद्देशीय भवन बनाए जाएगें। इन ग्राम पंचायतों में पारदर्शी शासन, आधुनिक सुविधा के साथ पंचायत प्रगति का नया आधार स्थापित किया जाएगा। बहुउद्देशीय पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने के साथ डिजिटल शासन को भी बढ़ावा देंगे।
ग्रामीणों को होगी सुविधा
बहुउद्देशीय पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय के साथ बैठक कक्ष, अभिलेख कक्ष तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवन बनने से ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ेगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
पंचायतों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
इन भवनों के बनने से पंचायतों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी। शासन का फरान आने के बाद पंचायती राज विभाग ने भवन निर्माण की कवायद तेज कर दी है।
खबरें और भी
वंचित पंचायतों को मिलेगी प्राथमिकता
जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक स्थायी पंचायत भवन नहीं हैं या पुराने भवन जर्जर हो चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भवन लंबे समय तक उपयोगी बने रहें। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बहुउद्देशीय पंचायत भवन गांवों में सुशासन की नई तस्वीर पेश करेंगे।
यह मिलेंगी सुविधाएं
बहुउद्देशीय पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय, बैठक कक्ष, डिजिटल सेवा केंद्र, अभिलेख कक्ष तथा आम नागरिकों के लिए प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवेदन की सुविधा भी मिलेगी। भवन में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, रैंप और दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
ग्राम पंचायतों में प्रशासन, जनसुनवाई और प्रशिक्षण की एकीकृत सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पहले चरण में चार भवन बनाए जाने हैं। इन आधुनिक भवनों से ग्रामीण स्तर पर सरकारी कामकाज में तेजी आएगी और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
- एके सिंह, डीपीआरओ।