विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में नशे में धुत बस चालक ने 20 को रौंदा, महिला की मौत; 19 घायल

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:29 PM (IST)

कुशीनगर में एक नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने 20 लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौके ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नशे में धुत चालक ने 20 लोगों को रौंदा।

  2. एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

  3. 19 घायल, चार गोरखपुर रेफर, चालक गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। नशे में धुत चालक ने सडक से गुजर रहे 20 लोगों को कुचल दिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चार को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया। 13 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार की रात आठ बजे पडरौना नगर कोतवाली के पश्चिमी गंडक नहर पुल से रविंद्र नगर धूस तक मौत बनकर पांच किलोमीटर तक दौड़ी रोडवेज बस को जिला मुख्यालय रवींद्र नगर धूस जब पुलिस ने पकड़ा तो लगभग 20 मिनट तक दहशत के साए में रहे लोग राहत की सांस ले सके।

जांच में कसया थाना के झुगवां का रहने वाला 40 वर्षीय चालक अजीत विश्वकर्मा जांच में पूरी तरह से नशे में पाया गया। घायलों में शामिल लोग कुछ घर जा रहे थे तो कुछ सड़क किनारे टहल रहे थे। बिना यात्री के अकेले ही रोडवेज से बस लेकर निकले चालक ने पडरौना नगर के सुभाष चौक पर ही चालक सड़क किनारे खड़े दो आटो को हल्की टक्कर मारी। कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद पश्चिमी गंडक नहर पुल से रविंद्र नगर धूस तक टक्कर मारते हुए बढ़ता रहा।

पुलिस के अनुसार पांच किलोमीटर तक नशे की हालत चालक ने चालक ने 20 लोगों को टक्कर मारी। इसमें घर वापस जाने के लिए पडरौना कोतवाली के छावनी के समीप आटो में बैठीं कसया थाने के गांव नीबीडीह निवासी नेहा मिश्रा की मौके पर ही माैत हो गई। 19 लोग घायल हो गए।

चार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 13 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। दो को स्वजन निजी अस्पताल ले गए। घायलों में मां-बेटी और पति-पत्नी भी शामिल हैं। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, बस व चालक कब्जे में हैं।

ये हुए हैं घायल
राहुल गुप्ता, तिलक चौक पडरौना, रघुराई सिंह व राजा निवासी सुमही, हर्षिता व तौफीक निवासी छावनी, कोतवाली पडरौना, अरविंद सिंह निवासी धर्मपुर बुजुर्ग, अलाउदीन अंसारी निवासी सोहरौना थाना रवींद्र नगर धूस, सतपाल प्रसाद निवासी दुर्गवलिया, चुलबुली यादव व उनकी मां गिरिजा निवासी परसौना, थाना कसया, अमरनाथ यादव व उनकी पत्नी संध्या निवासी भटनी, जनपद देवरिया, अरविंद मिश्र, निवासी लक्ष्मीपुर महंथ, थाना चौराखास, अभय प्रताप गिरी, नुजहत अंसारी, नीलू प्रजापति, सुभावती पता अज्ञात।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में प्री-प्राइमरी के बच्चों को भी मिलेंगे यूनिफॉर्म के 1200 रुपये, डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी राशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।