Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुशीनगर में मुठभेड़, गोरखपुर के बदमाश को गोली लगी, पांच गिरफ्तार

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 07:54 PM (IST)

    बदमाश की पहचान गोरखपुर के सुधीर सैनी के रूप में हुई। वहीं चार अन्य सुरजीत निवासी बैदौली बाबू बांसगांव रामकुमार उर्फ गुड्डू निषाद व सीताराम रामनगर करजह ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया जा रहा है। जागरण
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया जा रहा है। जागरण

    जागरण संवाददाता, पडरौना (कुशीनगर)। पुलिस व कार सवार अंतरराज्यीय चोर गिरोह के बीच रविवार की रात साढ़े नौ बजे कप्तानगंज के गौनरिया गांव के पास हाटा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

    बदमाश की पहचान गोरखपुर के बांसगांव थाने के बैदौली बाबू के सुधीर सैनी के रूप में हुई। वहीं चार अन्य सुरजीत निवासी बैदौली बाबू बांसगांव, रामकुमार उर्फ गुड्डू निषाद व सीताराम रामनगर करजहां गोरखपुर व इरफान पसवेडा थाना कर्वी जीआरपी जिला चित्रकूट को पुलिस ने पकड़ लिया।

    बदमाशों के पास से 55 एटीएम कार्ड, 20 हजार नकदी तथा तमंचा व कारतूस मिला है। सुधीर, सुरजीत व इरफान 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं।

    बदमाशों को देखकर पुलिस ने पीछा किया तो कार रोक सवार सभी तीन युवक सड़क किनारे भागने लगे। इस बीच एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुधीर सैनी के दाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।