कुशीनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में 'सियारों' की सेंधमारी, पकड़ने की तैयारी
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर सियारों की मौजूदगी से उड़ान सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। एयरपोर्ट और स्थानीय प्रशासन ने सियारों को पकड़ ...और पढ़ें

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण
HighLights
कुशीनगर एयरपोर्ट रनवे पर सियारों की मौजूदगी से खतरा।
उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की बैठक।
सियारों को पकड़ने और प्रवेश रोकने की योजना बनी।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। उड़ान की तैयारी के बीच कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में सियारों की सेंधमारी से खतरा खड़ा हो गया है। रन-वे पर इन दिनों काफी संख्या में सियार घूम रहे है। जिससे उड़ान की स्थिति में खतरा पैदा होने का गंभीर संकट खड़ा होगा। अब सियारों की धरपकड़ के लिए सोमवार को एयरपोर्ट और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर योजना बनाई।
एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश राय की अध्यक्षता में हुई एयरफील्ड एनवायरमेंटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में रन-वे की सुरक्षा के बिंदुओं पर चर्चा हुई। रन-वे साइड में उगे बड़ी घास की कटाई, सियारों के घुसने के स्थान को चिह्नित कर बंद करने, धरपकड़ कर उन्हें जंगल में छोड़ने की योजना बनाई गई। सियारों के प्रवेश करने वाले चिह्नित स्थलों के बंद करने की बात तय हुई।
इस बीच सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा को लेकर परींदा भी पर नहीं मार पाएगा का दावा करने वाले अथारिटी सियारों का प्रवेश क्यों नहीं रोक पाया। बता दें कि आए दिन एयरपोर्ट पर वीआइपी विमान व हेलीकाप्टर उतरते रहते हैं।
वहीं उड़ान की तैयारी में जुटे एयरपोर्ट अथारिटी ने सभी तैयारियों के दावो के साथ पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की भी बात कही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माकड्रिल भी किया जाता है, लेकिन सुरक्षा को लेकर यह चूक न पकड़ी जा सकी।
खबरें और भी
यह पता है कि एक पक्षी क टकराने से भी विमान हादसा हो सकता है। ऐसे में अब विभाग सियारों के पकड़ने के साथ रेव वे पर उनके आने पर रोक लगाने को लेकर योजना बना कार्रवाई करने जा रहा है। बताया जाता है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व मेंटनेंस आदि के मद में प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी सियार घुसकर रन वे पर घूम रहे हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश राय ने बताया कि, रन वे पर घूमने वाले सियारों को पकड़ने के लिए योजना बना ली गई है। सुरक्षा में कहीं कोई चूक नहीं है।